फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Could not finalize the foundation map of Ram temple

राममंदिर निर्माण समिति की बैठक में राममंदिर के नींव के नक्शे पर नहीं लग सकी मुहर

Tue, 08 Dec 2020 08:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 08 Dec 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Could not finalize the foundation map of Ram temple
राममंदिर का भव्य विग्रह - फोटो : अमर उजाला
राममंदिर की नींव का काम शुरू होने में अभी और समय लगने की उम्मीद है। सर्किट हाउस में राममंदिर निर्माण समिति की दो दिनी बैठक में राममंदिर के नींव के नक्शे पर मुहर नहीं लग सकी है। तय हुआ है कि राममंदिर की नींव का काम शुरू होने से पहले सुरक्षा की दृष्टि से रिटेनिंग वॉल व परकोटा का निर्माण कार्य कराया जाएगा। यह कार्य दिसंबर में ही शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को एक बार फिर राममंदिर निर्माण समिति की बैठक सर्किट हाउस में सुबह 11 बजे शुरू हुई। दूसरे दिन की बैठक दो सत्रों में हुई। पहले सत्र में सुबह 11 बजे से दो बजे तक तो दूसरे सत्र में तीन से पांच बजे तक तकनीकी विशेषज्ञों के साथ राममंदिर की नींव को लेकर मंथन हुआ। पहले दिन की बैठक में एलएंडटी व टाटा कसंल्टेंसी के इंजीनियरों ने नींव की जो ड्राइंग मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र व ट्रस्टियों के समक्ष रखी थी उसे अभी फाइनल नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


अब दोनों एजेंसियां 15 दिसंबर को अयोध्या में ही होने वाली निर्माण समिति की बैठक में फिर से नक्शा पेश करेंगी जिसके बाद राममंदिर के नींव का कार्य प्रारंभ करने की तिथि तय होगी। सरयू का किनारा होने के कारण नीचे बालू की मात्रा अधिक पाई जा रही है, इसीलिए बुनियाद स्ट्रक्चर किस तरह लंबे समय तक मजबूत रहे, इस पर रिसर्च चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो वर्ष में तैयार हो जाएगा राममंदिर का प्रथम तल
राम मंदिर का प्रथम तल लगभग दो वर्षों में तैयार होने की बात कही जा रही है। एक बार प्रथम तल तैयार हो जाएगा, उसके बाद राम मंदिर के दूसरे तल का निर्माण शुरू होगा। इसी दौरान राम जन्मभूमि मंदिर के चारों तरफ निर्माण होने वाली नक्षत्र वाटिका , राम के जीवन को प्रदर्शित करने वाली मूर्तियों की श्रृंखला, संत निवास, गुरुकुल, गोपुरम, समेत अन्य का निर्माण भी क्रमबद्ध तरीके से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed