{"_id":"692a4d960e5f61e0ba0a689a","slug":"cough-syrup-scandal-accused-wanted-to-become-mlc-to-cover-up-drug-trafficking-had-established-network-in-up-2025-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कफ सिरप कांड : नशे के कारोबार पर पर्दा डालने के लिए एमएलसी बनना चाहता था आरोपी, यूपी में बनाया था नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कफ सिरप कांड : नशे के कारोबार पर पर्दा डालने के लिए एमएलसी बनना चाहता था आरोपी, यूपी में बनाया था नेटवर्क
Sat, 29 Nov 2025 07:04 AM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला ब्यूरो, अशोक मिश्रा, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, अशोक मिश्रा, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Sat, 29 Nov 2025 07:04 AM IST
सार
वाराणसी का शुभम जायसवाल नशीले कफ सिरप के अरबों के कारोबार को छिपाने के लिए एमएलसी बनने की तैयारी कर रहा था और पूर्वांचल के बाहुबलियों से राजनीतिक तालमेल साध रहा था। एसटीएफ ने उसके करीबी अमित सिंह ‘टाटा’ को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
अमित टाटा
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
अरबों रुपये के नशीले कफ सिरप की तस्करी करने वाला वाराणसी का शुभम जायसवाल अपने काले कारनामों पर पर्दा डालने के लिए विधान परिषद सदस्य बनने की फिराक में था। इसके लिए उसने पूर्वांचल के कई बाहुबलियों को अपने पाले में करके सियासी समीकरण साधने शुरू कर दिए थे।
एक राजनेता को गिफ्ट करने के लिए लग्जरी टोयोटा लैंड क्रूजर गाड़ी भी खरीदी थी। वहीं, एसटीएफ के बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह की भूमिका की भी गहनता से पड़ताल हो रही है। जांच में उसकी कुछ कंपनियों की जानकारी मिली है। वह लगातार शुभम और अमित सिंह टाटा के संपर्क में था।

Trending Videos
वहीं शुभम जायसवाल के खिलाफ गाजियाबाद से लुक आउट सर्कुलर जारी हो चुका है ताकि वह दुबई से किसी अन्य देश में नहीं भाग सके। उसके बाकी पार्टनर की भी जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि नशे के कारोबार में उसका साथ कौन दे रहा था और किसने उसकी दुबई भागने में मदद की थी। साथ ही, उसकी चल-अचल संपत्तियों का भी पता लगाया जा रहा है ताकि उन्हें भविष्य में जब्त किया जा सके।
वहीं एसटीएफ की गिरफ्त में आए अमित सिंह टाटा की संपत्तियों का भी पता लगाया जा रहा है। उसके पास से बरामद फॉर्च्यूनर गाड़ी के मालिक को भी तलाशा जा रहा है। वह लगातार फेसटाइम एप के जरिए शुभम के संपर्क में था। सूत्रों की मानें तो कुछ पुलिस अधिकारियों ने भी शुभम से संपर्क करने का प्रयास कर वापस आने को कहा है, हालांकि वह इसके लिए तैयार नहीं है।

टाटा को रिमांड पर लेगी एसटीएफ
अधिकारियों के मुताबिक एसटीएफ अमित सिंह टाटा को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इसके अलावा सहारनपुर से 12 नवंबर को गिरफ्तार किए गए विभोर राणा और उसके साथी विशाल सिंह को भी रिमांड पर लिया जाएगा।विभोर को तीन वर्ष पूर्व पश्चिम बंगाल में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी गिरफ्तार किया गया था। उसने विशाल के साथ मिलकर करीब 200 करोड़ रुपये के कफ सिरप की तस्करी को अंजाम दिया है।