फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   costly statue stolen from eco garden lucknow

मायावती के शासनकाल में बने इको गार्डन से बेशकीमती मूर्तियां चोरी

Sun, 10 Sep 2017 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 10 Sep 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
costly statue stolen from eco garden lucknow
इको गार्डन लखनऊ

आलमबाग में पुरानी जेल रोड पर स्थित इको गार्डन से सात बेशकीमती तांबे की सात मूर्तियां चोरी हो गईं। वारदात के तीन दिन बाद कर्मचारियों ने थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन


इस पर पुलिस ने जांच कर केस दर्ज कर लिया। मालूम हो कि यह इको गार्डन का निर्माण बसपा सरकार के दौरान कराया गया था।

इंस्पेक्टर आलमबाग आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि इको गार्डन के सुपरवाइजर राम पूजन तिवारी के मुताबिक, वह 28 अगस्त की रात ड्यूटी कर घर चले गए।

दूसरे दिन सुबह नौ बजे पहुंचे तो पार्क के जोन पांच में मूर्ति नंबर 53 (बतख), मूर्ति नंबर 55 (खरगोश), मूर्ति नंबर 191 (हिरन का बच्चा), मूर्ति नंबर 161 (खरगोश) नहीं था।
विज्ञापन


मूर्ति स्थल पर उसे उखाड़ कर ले जाने के साक्ष्य मौजूद थे। इसकी जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई। एक सितंबर को दोबारा जोन पांच से ही मूर्ति नंबर 37, 38 व 41 (छोटी बतख) गायब थीं। सभी मूर्तियां तांबे की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इको गार्डन प्रबंधक अपर्णा सरकार के मौखिक निर्देश पर आलमबाग थाने पर तहरीर दी। जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। कर्मचारियों के मुताबिक, चोरी गई मूर्तियों की कीमत करीब 15 से 20 लाख रुपये है।

दोबारा चोरी हुई तो अधिकारी जागे 

इंस्पेक्टर के मुताबिक, इको गार्डन में जब दूसरी बार चोरी हुई तो अधिकारियों की आंखें खुली। वारदात में सुरक्षा में तैनात कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं। क्योंकि मुख्य द्वार हमेशा बंद रहता है। बाउंड्रीवॉल इतनी ऊंची है कि कोई आसानी से फांद नहीं सकता है। इसका संदेह विभाग के अधिकारी भी जता रहे हैं।

सुरक्षाकर्मियों व कर्मचारियों से होगी पूछताछ

इंस्पेक्टर ने बताया कि पार्क में दिन व रात दोनों शिफ्ट में सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। ऐसे में मूर्तियों के चोरी होना आसान नहीं है। टीम ने मौका मुआयना किया है। दोनों दिन पार्क में तैनात सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed