फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   corruption scam revealed in rto lucknow

आरटीओ के बाहर 100 रुपये से दलाली करते-करते बन गया करोड़पति, पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

Fri, 25 Aug 2017 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 Aug 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
corruption scam revealed in rto lucknow
ग‌िरफ्तार दलाल
लखनऊ में आरटीओ में बाबुओं के लिए दलाली करने वाले इटौंजा के कमलापुरी निवासी कुशल कुमार को बृहस्पतिवार दोपहर भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टास्क फोर्स ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कुशल कुमार आरटीओ के प्रधान लेखा लिपिक अजय मिश्रा और सहायक लेखा लिपिक राजीव सक्सेना के लिए काम करता था। 
विज्ञापन


उसकी गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही दोनों बाबू ऑफिस छोड़कर भाग गए। तीनों के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में भ्रष्टाचार के तहत केस दर्ज किया गया है।

सरोजनीनगर इंस्पेक्टर धर्मेश शाही ने बताया कि विकासनगर के टेढ़ी पुलिया निवासी राजेश कुमार सिंह की शिकायत पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टास्क फोर्स ने आरटीओ में घूसखोरों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। राजेश किराए पर वाहन चलवाते थे। उन्होंने लंबे समय से अपने वाहन का टैक्स नहीं चुकाया था। 
विज्ञापन


टैक्स की रकम 66 हजार रुपये हो गई तो आरटीओ ने उनका वाहन सीज कर दिया। इसके बाद भी उन्होंने टैक्स नहीं जमा किया तो नोटिस जारी करके वाहन की नीलामी कर दी गई। नीलामी में वाहन 1.16 लाख रुपये का बिका था। इसमें से आरटीओ ने टैक्स के 66 हजार रुपये काट लिए। बाकी रकम लेने के लिए राजेश कुमार आरटीओ गए तो बाबू उन्हें टरकाते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घूसखोर को पकड़ने के ल‌िए ब‌ि‌छाया गया जाल

corruption scam revealed in rto lucknow
डेमो प‌िक
इसी बीच प्रधान लेखा लिपिक अजय मिश्रा और सहायक लेखा लिपिक राजीव सक्सेना के साथ उठने-बैठने वाला कुशल कुमार उससे मिला और पांच हजार रुपये देने पर रकम जारी कराने का ऑफर दिया। राजेश ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से रिश्वतखोरी की शिकायत की। इसके बाद घूसखोरों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। राजेश ने कुशल से बातचीत करके तीन हजार रुपये की लेन-देन की बात तय की।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टास्क फोर्स ने बृहस्पतिवार को राजेश को तीन हजार रुपये देकर कुशल के पास भेजा। दोपहर को राजेश आरटीओ ऑफिस पहुंचा तो इंस्पेक्टर निरीक्षक सुंदर सिंह सोलंकी, अशोक कुमार बुद्धप्रिय, रमेश कुमार, जगदीश तिवारी, सतीश द्विवेदी, रवि शुक्ला, देव प्रकाश मिश्रा, विजय चौबे, संतोष द्विवेदी साधारण कपड़ों में उसके आसपास ही थे। 

राजेश ने कुशल से मिलकर बातचीत की और उसे रुपये दे दिए। रुपये हाथ में लेते ही टास्क फोर्स के लोगों ने कुशल को दबोच लिया। उसकी गिरफ्तारी से आरटीओ में हड़कंप मच गया। पूछताछ में उसने प्रधान लेखा लिपिक अजय मिश्रा और सहायक लेखा लिपिक राजीव सक्सेना के लिए काम करने की जानकारी दी। टास्क फोर्स दोनों बाबुओं की मेज पर पहुंची, लेकिन वह भाग चुके थे। सरोजनीनगर इंस्पेक्टर धर्मेश शाही ने बताया कि कुशल को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दोनों बाबू की तलाश की जा रही है। 

जानकारी के मुताब‌िक आरोपी दलाल आरटीओ कार्यलय में लंबे समय से दलाली कर रहा है। 100-50 रुपये कमाकर उसने देखते ही देखते लखनऊ में आलीशान कोठी खड़ी कर ली है। दलाती करते-करते वह करोड़पत‌ि बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed