{"_id":"5df9d7f28ebc3e87d97f3ee3","slug":"corruption-case-filed-against-five-including-upsssc-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव समेत पांच पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव समेत पांच पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज
Wed, 18 Dec 2019 01:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2014-2015 की आशुलिपिक (सामान्य चयन) परीक्षा में अनियमितता बरतने पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तत्कालीन सचिव महेश प्रसाद समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी नूतन दीक्षित ने चयन न होने पर पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद पर शासन ने सतर्कता अधिष्ठान को मामले की जांच करने को कहा था।
विज्ञापन
जांच में सचिव महेश प्रसाद के अलावा तत्कालीन अनुभाग अधिकारी रामबाबू यादव, तत्कालीन प्रवर वर्ग सहायक अनिल कुमार, प्रवर वर्ग सहायक सतई प्रजापति और प्रवर वर्ग सहायक राजेंद्र प्रसाद पर अनियमितता व भ्रष्टाचार के आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन
इसके बाद सतर्कता अधिष्ठान के निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी ने इनके खिलाफ विभूतिखंड थाने में केस दर्ज करा दिया है। मामले की विवेचना अधिष्ठान की तरफ से ही की जाएगी।