फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corrupt and incompetent police above 50 will retire in UP

यूपी में 50 के ऊपर के भ्रष्ट व अक्षम पुलिस वाले होंगे रिटायर

Sun, 20 Sep 2020 11:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 20 Sep 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Corrupt and incompetent police above 50 will retire in UP
पुलिस भर्ती। - फोटो : amar ujala
 यूपी पुलिस में 50 साल से अधिक उम्र वाले भ्रष्ट व अक्षम पुलिस कर्मी अनिवार्य सेवानिवृत्त होंगे। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय ने इसके लिए सभी जिलों में ऐसे पुलिस कर्मियों की स्क्रीनिंग कर सूची भेजने को कहा है।
विज्ञापन


 डीजीपी मुख्यालय की ओर से भेजे गए पत्र के मुताबिक 50 साल की उम्र की स्क्रीनिंग के लिए 31 मार्च, 2020 की डेडलाइन रखी गई है। मतलब जो पुलिसकर्मी इस तारीख तक 50 साल के हो चुके हैं उनकी स्क्रीनिंग होगी। इनमें सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर स्तर पर के पुलिस कर्मियों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने कहा कि यह पुरानी व्यवस्था है। ऐसी स्क्रीनिंग हर साल की जाती है। पिछले साल भी ऐसी कार्रवाई के लिए सभी जोन के पुलिस प्रमुखों को पत्र भेजा गया था। स्क्रीनिंग की श्रेणियां अलग-अलग हैं। कुछ का जिले व जोन स्तर पर निस्तारण होता है तो कुछ के बारे में शासन की सहमति ली जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री का वार 

यह कवायद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हो रही है। पूर्व में मुख्यमंत्री ने गृह विभाग की एक समीक्षा बैठक में भ्रष्ट और काम न करने वाले पुलिसकर्मियों पर नाराजगी जाहिर की थी। बैठक में उन्होंने कहा था कि प्रदेश को ऐसे पुलिसवालों की जरूरत नहीं है, जो व्यवस्था के प्रति ईमानदार नहीं हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed