{"_id":"5f05d27b8636271a0e09bd85","slug":"coronavirus-update-in-up-1196-new-corona-positive-patients-reported-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कोरोना: 24 घंटे में मिले 1196 नए मरीज, प्रदेश में कुल 9980 सक्रिय मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कोरोना: 24 घंटे में मिले 1196 नए मरीज, प्रदेश में कुल 9980 सक्रिय मामले
Wed, 08 Jul 2020 07:34 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 08 Jul 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
यूपी में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। बुधवार को मुख्य स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 1196 नए संक्रमित सामने आए।
विज्ञापन
वहीं अब तक कुल 20331 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 845 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में फिलहाल 9980 सक्रिय कोरोना मरीज हैं, जिनका अगल-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हम लगातार अपनी टेस्टिंग क्षमता बढ़ा रहे हैं। इस मामले में हमने एक नया प्रतिमान स्थापित किया है। कल प्रदेश में सर्वाधिक 34 हजार 85 सैंपल की जांच की गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम अब तक पूरे प्रदेश में 10 लाख से अधिक कोरोना सैंपलों की जांच कर चुके हैं और यह संख्या अब 1003280 हो गई है। उन्होंने कहा कि सर्विलांस का काम भी तेजी से चल रहा है। राज्य में अबतक 6 करोड़ से अधिक लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग का काम पूरा हो चुका है।
In the last 24 hours, 1,196 new #COVID19 positive cases have been reported. Active cases in the State stand at 9,980. A total of 20,331 have been discharged after recovering from the disease. The death toll stands at 845: Uttar Pradesh Principal Health Secretary Amit Mohan Prasad pic.twitter.com/EMYAUiXs32
— ANI UP (@ANINewsUP) July 8, 2020