फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CoronaVirus Update In India: thousands of people reached at lucknow junction and charbagh station

मुंबई से आए 7000 लोगों ने बढ़ाया संक्रमण का खतरा, थर्मल स्कैनिंग के दौरान नहीं रखी एक-दूसरे से दूरी

Mon, 23 Mar 2020 04:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 23 Mar 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Update In India: thousands of people reached at lucknow junction and charbagh station
यात्रियों ने कतार में खड़े होकर करवाई थर्मल स्कैनिंग। - फोटो : amar ujala
मुंबई और पुणे से आई भीड़ ने कोरोना संक्रमण फैलने के खतरे को बढ़ा दिया है। रविवार सुबह से शाम तक पुष्पक एक्सप्रेस सहित कुल चार ट्रेनों से 7000 से अधिक लोग लखनऊ जंक्शन और चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचे। सुबह के समय जब तक बसों का इंतजाम नहीं हो सका यात्री चारबाग से कैसरबाग पहुंचते रहे।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे और नागपुर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते कामकाज बंद कर दिया गया है, जिससे वहां से लखनऊ आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने अन्य जिलों के यात्रियों को पहुंचाने के लिए परिवहन निगम से मदद मांगी। परिवहन निगम ने 110 स्पेशल बसें चारबाग स्टेशन पर सुबह करीब 10 बजे पहुंचा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से मुंबई से आए यात्रियों को घर भेजने का सिलसिला शुरू हुआ, लेकिन दोपहर बाद तक पर्याप्त बसें न मिलने से लोग भटकते रहे।

महाराष्ट्र में फंसे हैं हजारों लोग

CoronaVirus Update In India: thousands of people reached at lucknow junction and charbagh station
चारबाग बस अड्डे पर मौजूद भीड़। - फोटो : amar ujala

रेलवे ने 31 मार्च तक सारी गाड़ियों को निरस्त कर दिया। इसलिए राजधानी के हजारों लोग महाराष्ट्र में फंसकर रह गए हैं। वह वापस राजधानी नहीं लौट पाए हैं। मुंबई में पावभाजी बेचने वाले रामानंद ने बताया कि उनके कई साथी अभी भी मुंबई में हैं, उनका लौटना मुश्किल हो गया है। ऐसे ही पुष्पक की जनरल बोगी से पहुंचे अनिल यादव ने बताया कि वह तो जैसे-तैसे लखनऊ पहुंच गए, लेकिन उनके साथ किराए पर रहने वाले कई साथी अभी भी वहां फंसे हुए हैं।

खतरा इसलिए...कतार में हुई थर्मल स्कैनिंग
लखनऊ जंक्शन पर यात्रियों की कतार में थर्मल स्कैनिंग की गई। भीड़ अधिक होने की वजह से एक-दूसरे के बीच में इंचभर भी जगह नहीं थी। थर्मल स्कैनिंग से संक्रमित व्यक्ति का पता नहीं लगाया जा सकता। ऐसे में कोई भी उसमें संक्रमित हो तो अन्य को भी संक्रमित कर सकता है।

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि रविवार को पुणे लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, मुंबई लखनऊ जंक्शन पुष्पक एक्सप्रेस, बरौनी लखनऊ जंक्शन, बांद्रा-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस व लोकमान्य तिलक लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस की थर्मल स्कैनिंग हुई। इस दौरान कोई भी कोरोना संदिग्ध नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed