CoronaVirus Update: अस्पतालों में भर्ती कराए गए कोरोना के सात संदिग्ध मरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CoronaVirus Latest Updates In Hindi: कोराना के सात संदिग्ध मरीज सोमवार को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराए गए। रविवार देर रात भर्ती कराए गए मरीजों को रिपोर्ट निगेटिव आने पर छुट्टी दे दी गई। उधर, कोरोना संक्रमित महिला डॉक्टर की जांच रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई है।
भाई की शादी में शामिल होने तीन मार्च को कैलीफोर्निया से राजधानी आई महिला को रविवार को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। सोमवार को मलेसेमऊ निवासी एक युवक को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया। उसकी हालत में सुधार है, सैंपल केजीएमयू भेजा है।
संस्थान के प्रवक्ता डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि लक्षण के आधार पर युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रखा है। उसके सैंपल भेजे गए हैं। लोकबंधु अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया, एक युवक चीन से तो दूसरा जर्मनी से लौटा है। दोनों को आइसोलेशन वार्ड में रखा है। जांच रिपोर्ट आनी है।
केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया, आइसोलेशन वार्ड में चार नए मरीज रखे गए हैं।
महिला की हालत में सुधार
केजीएमयू में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला डॉक्टर व उसके रिश्तेदार की हालत में सुधार है। महिला की दोबारा जांच रिपोर्ट भी पॉजीटिव आने पर ज्यादा सावधानी बरती जा रही है। जब तक रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती तब तक उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा।
केजीएमयू की माइक्रो बायोलॉजी विभाग की लैब में सोमवार को कुल 15 नमूनों की जांच की गई। इसमें आगरा से आए 13 में से 12 नमूने निगेटिव पाए गए हैं। एक की जांच चल रही है। रामपुर और लखनऊ के एक-एक नमूने की जांच चल रही है।
महिला रेलकर्मी को भेजा अस्पताल