फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CoronaVirus Update In India: Lucknow Zoo closed till 23 March.

CoronaVirus Update: साप्ताहिक बाजारों पर 31 मार्च तक रोक, जू भी बंद

Tue, 17 Mar 2020 02:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 17 Mar 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Update In India: Lucknow Zoo closed till 23 March.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

CoronaVirus Latest Updates In Hindi: कोराना के बढ़ते खौफ के चलते शहर के पांच साप्ताहिक बाजारों पर 31 मार्च तक रोक लगा दी गई है। वहीं, जू भी 23 मार्च तक बंद रखने की घोषणा कर दी गई। उधर, डीएम अभिषेक प्रकाश ने कहा है कि मॉल्स, रेस्टोरेंट और होटलों के बाहर 25 मीटर के दायरे में सेनेटाइजेशन को जरूरी बनाया गया है।

विज्ञापन


इसके बाहरी क्षेत्र में संक्रमण की रोकथाम को दवा के छिड़काव व अंदर सफाई के साथ सेनेटाइजर व मास्क की व्यवस्था करनी होगी। साप्ताहिक बाजारों में इतनी भीड़ होती है कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 31 तक इन बाजारों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


महापौर संयुक्ता भाटिया की अध्यक्षता में सोमवार को कोरोना से बचाव की तैयारी को लेकर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। साप्ताहिक पटरी बाजार पटरी दुकानदार संगठन के नेता मो. नदीम ने कहा, 1400 दुकानदार इन बाजारों में दुकान लगाते हैं। अनुमान मुताबिक पांच साप्ताहिक बाजारों में एक दिन में करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे चालू रहेगा कंट्रोल रूम, नंबर जारी

CoronaVirus Update In India: Lucknow Zoo closed till 23 March.
प्रतीकात्मक तस्वीर
यहां लगते हैं साप्ताहिक बाजार
 मंगलवार : बाराबिरवा, आलमबाग
 बुधवार : गोल मार्केट, महानगर
 बृहस्पतिवार : अमीनाबाद
 शनिवार : सदर    रविवार : नक्खास

...तो प्रतिष्ठानों पर लगेगा ताला
मॉल्स, रेस्टोरेंट और होटलों के बाहर 25 मीटर दायरे में सेनेटाइजेशन जरूरी किया गया है। ऐसे में मंगलवार को रैपिड रेस्पॉन्स टीमें इनका निरीक्षण करेंगी। ढिलाई मिलने पर प्रतिष्ठान को बंद करा दिया जाएगा। डीएम ने यह चेतावनी मॉल्स, व्यापारी संगठन व मेडिकल एसोसिएशन के जिम्मेदारों के साथ हुई बैठक में दी। यह भी कहा कि होटल-रेस्टोरेंट संचालक भी परिसर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति के हैंडवाॅश या सेनेटाइजेशन जरूर कराएं।

24 घंटे चालू रहेगा कंट्रोल रूम, नंबर जारी
कोरोना की रोकथाम के लिए सीएमओ कार्यालय में 24 घंटे कोई भी सूचना कंट्रोल रूम के हेल्प लाइन नंबर 0522-2230688, 0522-2230955, 0522-2230691 और 0522-2230333 पर दी जा सकती है। एडीएम सिटी पूर्वी इसके प्रभारी हैं।

एक हफ्ते के लिए बंद रहेगा प्राणि उद्यान

CoronaVirus Update In India: Lucknow Zoo closed till 23 March.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस से लड़ने को जू प्रशासन ने भी कमर कस ली है। सोमवार को बंदी के बाद 23 मार्च तक जू बंद रखने की घोषणा कर दी गई। इस दौरान यहां न तो दर्शक भ्रमण कर सकेंगे और न ही सुबह पास धारकों को प्रवेश दिया जाएगा। केवल स्टाफ को जू परिसर में जाने की अनुमति होगी।

लखनऊ प्राणि उद्यान की स्थापना के बाद यह पहला मौका है जब जू को करीब एक हफ्ते के लिए बंद किया गया है। जू प्रशासन की ओर से जारी नोटिस में 16 से 23 मार्च तक प्राणि उद्यान बंद करने की बात कही गई है, जिसमें 16 मार्च को जू की साप्ताहिक बंदी का दिन बीत चुका है, जबकि 23 मार्च को सोमवार रहेगा।

आदेश की सूचना देर शाम प्राणि उद्यान के गेटों पर चस्पा भी कर दी गई। निदेशक जू आरके सिंह ने सोमवार को बताया कि कोरोना से बचाव को यह फैसला लिया गया है। 24 मार्च मंगलवार को प्राणि उद्यान खुल सकता है। मालूम रहे कि शनिवार से जू प्रशासन ने दर्शकों के प्रवेश से पहले सेेनेटाइजर यूज करने की शुरुआत कर दी थी। साथ ही खांसी, जुकाम, बुखार पीड़ित लोगों को जू न आने की सलाह भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed