CoronaVirus Update: आखिर बंद करने पड़े अंबेडकर पार्क समेत पांच और स्मारक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CoronaVirus Latest Updates In Hindi: कोरोना के खतरे को देखते हुए अंबेडकर पार्क, ईको पार्क सहित पांच और स्मारकों को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं वायरस के फैलने की आशंका को देखते हुए लोहिया पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क और रिवरफ्रंट पर किड्स जोन और ओपन जिम को भी बंद कर दिया गया है।
अमर उजाला ने बुधवार के अंक में इन स्मारकों में आने वाले विदेशी पर्यटकों की वजह से कोरोना के खतरे की आशंका जताई थी। इसके बाद अंबेडकर पार्क स्मारक समिति और एलडीए अधिकारियों ने यहां प्रवेश रोक दिया है।
स्मारक समिति के प्रबंधक प्रशासन अभिनव सिंह ने बताया कि अंबेडकर पार्क के अलावा अंबेडकर पार्क बाह्य क्षेत्र में मौजूद म्यूजिकल फाउंटेन, जेल रोड स्थित ईको पार्क, कांशीराम स्मारक, बौद्ध विहार में भी प्रवेश बंद है। इन सभी स्मारकों में रोजाना तीन हजार से अधिक पर्यटक आते हैं।
ओपन जिम, किड्स जोन भी बंद
ऑटो, टैंपो में यात्रियों को करेंगे सैनेटाइज
ऑटो, टेंपो व ओला-उबर में भी यात्रियों को कोरोना से बचाने की कवायद शुरू हो गई है। लखनऊ ऑटो ओनर्स व चालक वेलफेयर एसोसिएशन और लखनऊ ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर्स एसोसिएशन ने ऑपरेटरों को निर्देश दिए हैं कि यात्रियों को सफर कराने से पहले उनके हाथों को सेनेटाइजर से साफ करें।
साथ ही सवारी उतरने के बाद ऑटो व टेंपो का सेनेटाइजेशन करें। एसोसिएशन नेता पंकज दीक्षित, किशोर वर्मा ‘पहलवान’, राजेश राज ने बताया कि आरटीओ आरपी द्विवेदी के आदेश पर 5000 ऑटो, 3000 टेंपो, 10 हजार ओला-उबर को सेनेटाइजेशन करने की कवायद शुरू की जा रही है। सेनेटाजर मिलने में दिक्क्त हो तो डिटॉल सहित अन्य वैकल्पिक इंतजाम भी करने के निर्देश हैं। गौरतलब है कि इन वाहनों से रोजाना तीन लाख से अधिक लोग सफर करते हैं।