फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   coronavirus recovery double in lucknow

लखनऊ: रिकवरी दोगुनी, पर संक्रमण चौतरफा, संक्रमितों का दिल्ली और मुंबई कनेक्शन

Mon, 29 Jun 2020 01:41 PM IST
ishwar ashish चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 29 Jun 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
coronavirus recovery double in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में पहले जहां कुछ इलाके तक संक्रमण था, अब लगभग सभी इलाके इसकी गिरफ्त में हैं। इसमें ग्रामीण इलाके भी हैं। इन सबके बीच अच्छी खबर यह है कि रिकवरी की दर भी दोगुनी हो गई है। राजधानी में अब तक एक हजार से अधिक मरीज मिल चुके हैं, जबकि 45 हजार सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन


गोमती नगर से संक्रमण मिलने की शुरुआत हुई थी। इसके बाद खुर्रमनगर, महानगर में मरीज मिले। सदर में सर्वाधिक मरीज मिलने के बाद ऐशबाग और फिर बिरहाना, नक्खास चपेट में आया। मई तक तो ज्यादातर मरीज दो-तीन इलाके के ही थे, लेकिन जून में आरपीएफ -जीआरपी, पीएसी, डायल 112, बैंककर्मी, बीमा कंपनी कर्मचारी के साथ जानकीपुरम, राजाजीपुरम, एलडीए कॉलोनी, आलमबाग, चिनहट, गोमतीनगर के कई इलाके व गोमतीनगर विस्तार, ठाकुरगंज, मड़ियांव, नीलमाथा, नलखेड़ा, विकासनगर, मलिहाबाद, मोहनलालगंज आदि में भी लगातार मरीज मिले।
विज्ञापन


इससे स्पष्ट है कि संक्रमण चौतरफा फैला। हालांकि, अभी तक शहर सामुदायिक संक्रमण से बचा है। एसीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी का कहना है कि आसपास के जिलों से दो से तीन गुना सैंपल लिए गए। ऐसे में यहां मरीजों की संख्या बढ़ना स्वाभाविक है। रिपीट सर्वे का काम भी पूरा किया जा चुका है। वहीं, आसपास के जिलों से लगातार मरीज मिलते रहे हैं। अब भी यहां अन्य जिलों के 76 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस माह 324 मरीज हुए डिस्चार्ज

coronavirus recovery double in lucknow

कांटेक्ट ट्रेसिंग टीम की मानें तो मरीजों में कई ऐसे हैं जो या तो खुद सप्ताह भर में दिल्ली से लौटे या उनके परिवार में कोई आया। मुंबई से लौटने वाले परिवार के भी कुछ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनका डाटा से सामने आया कि दिल्ली, मुंबई से लौटने वाले युवाओं में भले ही लक्षण दिखे हों, लेकिन उनके परिवार में हाई रिस्क श्रेणी के व्यक्ति में चार से छह दिन बाद लक्षण मिले हैं।

वहीं, जून में पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने की गति भी बढ़ी है। जिनमें लक्षण थे, उनकी रिपोर्ट आठ से 10 दिन में निगेटिव आ गई। पहले यह औसत 14 से 18 दिन था। इस माह 324 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। इस तरह रोजाना ठीक होने का औसत 12 है। मई में यह औसत छह से सात मरीज था।

बिना लक्षण वाले मरीजों के ठीक होने की गति बढ़ी है। गंभीर मरीज भी घर लौट रहे हैं। लॉकडाउन खुलने के बाद आवागमन बढ़ने से विभिन्न इलाकों में मरीज मिल रहे हैं। कांटेक्ट ट्रेसिंग और सैंपल कलेक्शन टीम की सक्रियता से वायरस कंट्रोल में है। - डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, सीएमओ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed