फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coronavirus News UP (Uttar Pradesh) in Hindi: 15 new corona patients found three recovered 96 total patients

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 15 नए मरीज मिले, तीन हुए ठीक, 96 पहुंची कुल संख्या

Tue, 31 Mar 2020 01:32 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 31 Mar 2020 01:32 AM IST
सार

नोवेल कोराना वायरस के प्रकोप के बीच सोमवार को एक अच्छी खबर आई। पहले से अस्पतालों में भर्ती तीन पॉजिटिव मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होने के कारण डिस्चार्ज कर दिए गए। इनमें से दो नोएडा और एक आगरा का मरीज है।

विज्ञापन
Coronavirus News UP (Uttar Pradesh) in Hindi: 15 new corona patients found three recovered 96 total patients
कोरोना जांच करता सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोवेल कोराना वायरस के प्रकोप के बीच सोमवार को एक अच्छी खबर आई। पहले से अस्पतालों में भर्ती तीन पॉजिटिव मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होने के कारण डिस्चार्ज कर दिए गए। इनमें से दो नोएडा और एक आगरा का मरीज है। इनमें से 17 को स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। 

विज्ञापन


वहीं बुरी खबर यह रही कि सोमवार को 15 नए नोवेल कोरोना वायरस पॉजिटिव सामने आए गए हैं। इनमें से 07 नोएडा, 05 मेरठ और 1-1 आगरा, लखनऊ और बुलंदशहर का है। इस तरह कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 96 हो गई है। इस तरह नोएडा अब 38 पॉजिटिव हो गए हैं। 
विज्ञापन


दूसरे नंबर पर 19 मरीजों के साथ मेरठ है और तीसरे नंबर पर 11 पॉजिटिव मरीजों के साथ आगरा है। लखनऊ में नौ, गाजियाबाद में सात, पीलीभीत-वाराणसी में दो-दो, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, कानपुर, जौनपुर, शामली बागपत, बरेली, बुलंदशहर में एक-एक पॉजिटिव व्यक्ति मिल चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त निदेशक संक्रामक रोग डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि मेरठ में 35 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। गाजियाबाद में 28 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। गाजियाबाद में एक सोसाइटी को पूरी तरह से लॉक डाउन किया गया है। साथ ही इस सोसाइटी के पांच किलोमीटर के पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। मेरठ के कई इलाके पूरी तरह सील कर दिए गए हैं। मेरठ और नोएडा में स्वास्थ्य विभाग के एक-एक उच्चाधिकारी को निगरानी के लिए लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed