Coronavirus in Uttar Pradesh Live Updates: यूपी में एक दिन में 14 नए मरीज, अब तक 65 लोग कोरोना संक्रमित
{"_id":"5e7ed0718ebc3e76b56370af","slug":"coronavirus-lockdown-in-uttar-pradesh-up-news-in-hindi-live-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttar Pradesh Live Updates: यूपी में एक दिन में 14 नए मरीज, अब तक 65 लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 28 Mar 2020 10:24 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 28 Mar 2020 10:24 PM IST
खास बातें
यूपी में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को एक ही दिन 14 नए मरीज सामने आने के साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 65 हो गई है। इनमें नोएडा में 9, मेरठ में 4 और वाराणसी में एक कोरोना पॉजिटिव मिला। नोएडा में सर्वाधिक 27 लोग पॉजिटिव हैं। आगरा में अब तक 10, लखनऊ में 8, गाजियाबाद में 5, मेरठ में 5, पीलीभीत व वाराणसी में 2-2, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, कानपुर, जौनपुर, शामली, बागपत में एक-एक पॉजिटिव मिले हैं। पढ़ें यूपी में कोरोना वायरस से संबंधित पल-पल की अपडेट...
विज्ञापन
लॉकडाउन की घोषणा के बाद घर जाने की कोशिश करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:24 PM, 28-Mar-2020
यूपी में एक दिन में 14 नए मरीज, अब तक 65 लोग कोरोना संक्रमित
यूपी में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को एक ही दिन 14 नए मरीज सामने आने के साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 65 हो गई है। इनमें नोएडा में 9, मेरठ में 4 और वाराणसी में एक कोरोना पॉजिटिव मिला। नोएडा में सर्वाधिक 27 लोग पॉजिटिव हैं। आगरा में अब तक 10, लखनऊ में 8, गाजियाबाद में 5, मेरठ में 5, पीलीभीत व वाराणसी में 2-2, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, कानपुर, जौनपुर, शामली, बागपत में एक-एक पॉजिटिव मिले हैं।राज्य संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि शनिवार तक कोरोना संक्रमण से प्रभावित देशों से आए 50,040 यात्रियों की पहचान की गई। इसके अलावा विदेश से आए 49,488 लोगों की पहचान की गई है। इनमें से 8171 यात्रियों की शनिवार तक पहचान की गई है। सभी को होम क्वारंटीन में रखा गया है।
सीएम ने कहा- 3 दिन में आए एक लाख लोगों को क्वारंटीन कराएं
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले तीन दिन में एक लाख अतिरिक्त लोग दूसरे राज्यों से आए हैं। उन्होंने इन सभी को सर्विलांस पर रखने और क्वारंटीन करने का निर्देश दिया। इन सभी के नाम, पते, फोन नंबर समेत सूची संबंधित जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा है।
07:36 PM, 28-Mar-2020
यूपी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 55, 14 हुए ठीक, 41 की स्थिति सामान्य
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के 55 प्रकरण सामने आए हैं। अभी तक कोरोना वायरस के संक्रमण से 13 जिले प्रभावित हैं। 61 मरीजों में से 14 मरीज ऐसे हैं, जो पूरी तरह स्वस्थ्य हो गए और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 47 मरीज अभी भी भर्ती हैं, इनका इलाज हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें से किसी भी मरीज की स्थिति गंभीर नहीं है, सबके सब स्टेबल हैं।
15,000 आइसोलेशन बेड की क्षमता
उन्होंने कहा कि प्रदेश के 8 प्रयोगशालाओं में लगातार परीक्षण हो रहा है। तीन प्रयोगशालाएं लखनऊ में हैं। 2196 सैंपल लिए गए हैं। 5,000 से ज्यादा आइसोलेशन बेड तैयार हो चुके हैं। इसे बढ़ाकर 15,000 बेड तक ले जाने की क्षमता है। प्राइवेट अस्पतालों ने भी आफर किया है कि जरूरत पड़ने पर वे अपने अस्पतालों को कोविड अस्पताल में परिवर्तित कर देंगे। उन्होंने कहा कि कोरंटाइन के लिए 6000 का बेड का इंतजाम किया जा चुका है।
15,000 आइसोलेशन बेड की क्षमता
उन्होंने कहा कि प्रदेश के 8 प्रयोगशालाओं में लगातार परीक्षण हो रहा है। तीन प्रयोगशालाएं लखनऊ में हैं। 2196 सैंपल लिए गए हैं। 5,000 से ज्यादा आइसोलेशन बेड तैयार हो चुके हैं। इसे बढ़ाकर 15,000 बेड तक ले जाने की क्षमता है। प्राइवेट अस्पतालों ने भी आफर किया है कि जरूरत पड़ने पर वे अपने अस्पतालों को कोविड अस्पताल में परिवर्तित कर देंगे। उन्होंने कहा कि कोरंटाइन के लिए 6000 का बेड का इंतजाम किया जा चुका है।
विज्ञापन
05:40 PM, 28-Mar-2020
उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रदेश की जेलों में बंद 11 हजार कैदियों को दो माह की पैरोल पर रिहा करने का आदेश जारी किया है। इसमें साढे़ आठ हजार विचाराधीन कैदी हैं और ढाई हजार सजायाफ्ता कैदी शामिल हैं।
02:54 PM, 28-Mar-2020
आगरा: मंदिर में जुटी भीड़, 38 लोगों पर एफआईआर, तीन गिरफ्तार
मैनपुरी में लॉकडाउन का उल्लंघन कर मंदिर में नेजा चढ़ाने के नाम पर भीड़ जुटाने वाले 38 लोगों के खिलाफ थाना करहल में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश कर रही है। करहल थाना क्षेत्र के गांव सैयदपुर केहरी के ग्रामीणों शुक्रवार शाम को गांव स्थित काली मंदिर पर नेजा चढ़ाने के लिए एकत्रित हुए थे। ग्रामीणों की भीड़ जमा होते ही मंदिर परिसर में मेले जैसी स्थिति पैदा हो गई।02:36 PM, 28-Mar-2020
केजरीवाल ने कहा- यूपी और दिल्ली दोनों सरकारों ने किया बसों का इंतजाम
यूपी और दिल्ली दोनों सरकारों ने बसों का इंतजाम तो कर दिया। लेकिन मेरी अभी भी सभी से अपील है कि वे जहां है, वहीं रहें। हमने दिल्ली में रहने, खाने, पीने, सबका इंतजाम किया है। कृपया अपने घर पर ही रहें। अपने गांव ना जाए। नहीं तो लॉकडाउन का मकसद ही खत्म हो जाएगा।01:12 PM, 28-Mar-2020
दिल्ली सरकार की 100 और यूपी सरकार की 200 बसे शुरू
दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली सरकार ने करीब 100 और उत्तर प्रदेश सरकार की करीब 200 बसें दिल्ली से पैदल जाने की कोशिश कर रहे लोगों को लेकर जा रही है। फिर भी सभी से मेरी अपील है कि लॉकडाउन का पालन करें। कोरोना का असर नियंत्रित रखने के लिए यही समाधान है। बाहर निकलने में कोरोना का पूरा खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:47 PM, 28-Mar-2020
दिल्ली-शाहजहांपुर रूट पर चलाई गई 71 बसें
लॉकडाउन के बीच शनिवार को रोडवेज की दिल्ली से शाहजहांपुर रुट पर बसों का संचालन शुरू कर दिया है। दिल्ली में काम करने वालों को घरों तक पहुंचाने के लिए बसें चलाई गई है। इससे बरेली, दिल्ली जाने वालों को राहत मिली।12:45 PM, 28-Mar-2020
मुरादाबाद : संभल में कोरोना मरीज के शक में युवक की पिटाई
दिल्ली से लौटे युवक को कोरोना मरीज होने के शक में ग्रामीणों ने घर से निकलकर बुरी तरफ पीटा। इतना ही नहीं बेटे को बचाने के लिए आए पिता पर भी बेरहमी से हमला किया गया। घायल पिता ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि कुछ लोग घर आए और पूछा कि आपके यहां कोरोना का मरीज है तो उसने मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने बेटे और बाद में उन्हें पीटना शुरू कर दिया।12:04 PM, 28-Mar-2020
यूपी रोडवेज की 1000 बसें चलाने की तैयारी
लॉकडाउन के बीच दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर पलायन करने वाले मजदूरों के लिए यूपी सरकार 1000 बस उपलब्ध कराई हैं। : उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के बीच प्रवासी श्रमिकों को उनके संबंधित क्षेत्रों में ले जाने के लिए 1000 बसों की व्यवस्था की है। सीएम योगी ने परिवहन अधिकारियों, बस ड्राइवरों और कंडक्टरों को कल रात सीएम ने बुलाया था ताकि सभी व्यवस्थाएं की जा सकें।11:58 AM, 28-Mar-2020