फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coronavirus lockdown 5 in up latest updates and live news in hindi new positive cases and death of corona

यूपी में कोरोना LIVE: संक्रमण में आई थोड़ी कमी, अब तक 8870 मरीज

Thu, 04 Jun 2020 01:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Jun 2020 01:06 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। यूपी में कुल संक्रमितों की संख्या 8870 हो गई है। फिरोजाबाद में संक्रमित महिला पार्षद की मौत हो गई है। यूपी में मंगवार को 369 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए थे। बीते एक पखवाड़े में यह चौथा मौका था जब एक दिन में 300 से अधिक मरीज सामने आए। इससे पहले 19 मई को 323, 21 मई को 341 केस और 31 मई को 378 केस सामने आए थे। यहां पढ़ें यूपी में कोरोना वायरस और लॉकडाउन 5.0 से संबंधित हर खबर-

विज्ञापन
Coronavirus lockdown 5 in up latest updates and live news in hindi new positive cases and death of corona
यूपी में कोरोना - फोटो : PTI

विस्तार

यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 8870

विज्ञापन

यूपी में बुधवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8870 हो गई। शाम तक 141 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। हालांकि देर रात आंकड़े बढ़ गए। 81 मरीजों को डिस्चार्ज करने के साथ ही अब तक कुल 5257 मरीज घर भेजे जा चुके हैं। प्रदेश में कुल 3383 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव बचे हैं। जबकि मरीजों की मौत का आंकड़ा 230 पर पहुंच गया है।

मेरठ मेडिकल में एक और मौत
मेरठ मेडिकल में कोरोना संक्रमण से एक और मौत हो गई है। इस तरह एक दिन में सात मौत हो गई हैं। खबर है कि तीन मेरठ के और चार गाज़ियाबाद के मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


हरदोई में कोरोना के 11 और मरीज बढ़े
बुधवार रात हरदोई में 11 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना संक्रमितों में तीन संडीला, तीन हरदोई सदर क्षेत्र, एक सुरसा, एक तड़ियावां, एक बावन, एक शाहबाद और एक अहिरोरी क्षेत्र का है। हरदोई में अब कुल संक्रमितों की संख्या 89 हो गई है जिनमें 68 एक्टिव केस हैं जबकि 21 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी में कोरोना संक्रमण दो नए केस मिले
लखनऊ से देर रात आई 83 लोगों की जांच रिपोर्ट में भाई बहन सहित दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं इनमें 81 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वर्तमान में दोनों मरीजों को होम क्वारंटीन किया गया है। 

मेरठ में कोरोना के 16 और नए मामले आए सामने
मेरठ में कोरोना संक्रमण के 16 और नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब जिले में कोरोना संक्रमण के 473 केस हो गए हैं। 

आगरा में एक कोरोना मरीज की मौत आठ नए केस भी मिले
आगरा में हाइपरकेलेमिया से पीड़ित 62 साल के कोरोना संक्रमित की बुधवार को एसएन में उपचार के दौरान मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या 45 हो गई है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया मृतक कोरोना के अलावा निमोनिया के कारण फेफड़ों के संक्रमण से ग्रस्त था। आठ नए मरीजों में भी संक्रमण की पुष्टि होने से अब कुल मरीजों का आंकड़ा 924 हो गया है। तीन मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। यहां अब तक 799 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि 73 मरीज अभी भर्ती हैं।

हाथरस के बंदी सहित 6 लोग कोरोना पॉजिटिव 
हाथरस के बंदी सहित 6 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में पॉजिटिव आये हाथरस के पुरदिलनगर के साथी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही एक अलीगढ़ का भी बंदी और 4 अन्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

गाजियाब के एक और कोरोना मरीज की मौत
गाजियाबाद के एक और कोरोना मरीज की मौत हो गई है। 24 घंटे में मेडिकल में कोरोना संक्रमित पांच मरीजों की मौत हो गई है। इनमें चार गाजियाबाद के और एक मेरठ की महिला शामिल है। प्राचार्य डॉ. एसके गर्ग ने इसकी पुष्टि की है। मेरठ के एक रिटायर्ड फौजी की मिलिट्री हॉस्पिटल में हुई मौत हुई है। बुधवार को मेरठ में दो और गाजियाबाद में चार लोगों की मौत हुई है। 

गोरखपुर में दो कोरोना पॉजिटिव मिले    
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बुधवार को दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने की है। उन्होंने बताया कि इनमें से एक पीपीगंज और दूसरा सहजनवां का रहने वाला है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 116 हो गई है।

जालौन में तीन और महिलाओं में कोरोना की पुष्टि
यूपी के जालौन जिले में बुधवार को तीन महिलाओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें से एक महिला कानपुर डिलीवरी के लिए गई थी, वहीं पॉजिटिव पाई गई है। 
तीन और पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जालौन में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 47 पहुंच गई। जिसमें से 41 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में एक्टिव केस चार हैं। जबकि दो संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

कुशीनगर में तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले
कुशीनगर जिले में बुधवार को भी तीन और कोरोना के संदिग्ध मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह अब तक जिले में कुल 30 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। बता दें कि बीते पांच दिनों में कोरोना के 19 मामले सामने आए हैं। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने इसकी पुष्टि की है।

हमीरपुर में कोरोना के तीन मरीज और मिले
यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। हमीरपुर जिले में बुधवार को तीन और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। ललितपुर में पीएसी में तैनात सिपाही, गोहांड नगर पंचायत का सफाई कर्मी व भमई गांव में प्रवासी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हमीरपुर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है।

देवरिया में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला
देवरिया जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे संख्या बढ़कर 102 हो गई है। कोरोना पॉजिटिव शहर से सटे पिंडरा का निवासी है। मरीज को सेंट्रल एकेडमी कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक पांडेय ने इसकी पुष्टि की है।

मेरठ में कोरोना से 30वीं मौत, शामली में तीन नए केस
मेरठ में बुधवार को कोरोना से 30वीं मौत हो गई। 73 वर्षीय रिटायर्ड फौजी ने मिलिट्री अस्पताल में दम तोड़ दिया है। सीएमओ ने पुष्टि करते हुए कहा कि उनमें कोरोना की पहले ही पुष्टि हो चुकी थी। उधर, शामली जनपद में दो महिला समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

वाराणसी के कैंसर हॉस्पिटल में तैनात डॉक्टर समेत 13 में कोरोना की पुष्टि
बुधवार को वाराणसी के लहरतारा स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर समेत 10 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से रिपोर्ट आने के बाद सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ही संक्रमित हुए भदोही में तैनात लंका के प्रज्ञा नगर कालोनी निवासी लैब टेक्नीशियन के परिजनों और प्रवासियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 200 हो गई है।

आजमगढ़ में मिले दो और पाजीटिव
गोरखपुर लैब में भेजी गई जांच रिपोर्ट में बुधवार को दो लोगों की और जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आजमगढ़ के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि बुधवार को इसमें एक व्यक्ति विशम्भरपुर लालगंज और दूसरा एक व्यक्ति सिंहपुर सरैया पल्हना का है। ये सैंपल 27 मई को भेजे गए थे।

जौनपुर में  25 नए कोरोना के मरीज मिले 
जौनपुर जिले में बुधवार को कोरोना वायरस के 25 लोग पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ रामजी पांडेय ने इसकी पुष्टि की है। अब जिले में कोरोना केस की संख्या 207 हो गई है। वहीं आज 15 मरीज ठीक भी हुए हैं। कुल ठीक मरीजों की संख्या अब 110 हो गई है, जबकि तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं अब एक्टिव केस 94 हो गए हैं।

मऊ में 10 नए कोरोना संक्रमित मिले
मऊ जिले में बुधवार को सुबह 10 कोरोना मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ एससी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 50 पहुंच गई है। वहीं संक्रमितों में से 10 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है।

आजमगढ़ में तीन नए कोरोना पॉजिटिव 
आजमगढ़ में भी बुधवार को तीन नए मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। इसमें एक सीएचसी मेहनाजपुर का वार्ड बॉय है। बता दें कि यहां का फार्मासिस्ट पहले ही संक्रमित मिल चुकी है। इसके अलावा रानी की सराय और राजेपुर में भी एक प्रवासी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके मिश्रा ने तीन नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। जिले में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 123 पहुंच गई है। इसमें 107 अभी भी सक्रिय हैं। 13 मरीज ठीक हो चुके हैं और तीन की मौत हुई है।

बागपत जिले में मिले कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बुधवार को कोरोना के 12 नए मामले मिले हैं। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने पुष्टि की है। जिले में अब संख्या बढ़कर 62 हो गई है।

यूपी के औरैया में कोरोना से पहली मौत 
यूपी के औरैया जिले में बुधवार को कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई है। जिले में यह कोरोना से पहली मौत है। सीएचसी अधीक्षक अछल्दा सिदार्थ वर्मा ने बताया कि 46 वर्षीय भूरे पुत्र रामस्वरूप ने सैफई में कोरोना के इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। मृतक फफूंद थाना क्षेत्र के सैनपुर निवासी है। इस तरह जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। जिले में अब 14 एक्टिव केस हैं। जबकि 25 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण के सात नए केस मिले 
जिले में कोरोना संक्रमण के सात नए केस मिले हैं। जिले में अब यह संख्या बढ़कर 288 हो गई है। कोरोना संक्रमित महिला पार्षद की मौत हो गई है। इसके बाद जिले में अब तक 14  संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 

एटा में चार नए पॉजिटिव मिले
एटा में बुधवार को अलीगढ़ से 7 संदिग्ध की रिपोर्ट आई। जिसमें 4 कोरोना से पीड़ित निकले। एक सदर तहसील के गांव जिरस्मी का निवासी है। वहीं दो संक्रमित जैथरा ब्लाक के गांव देवनापुर के रहने वाले हैं, वहीं एक ट्रक ड्राइवर है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 40 हो गई है।

मेरठ में तीन संक्रमित मरीजों की मौत
उत्तर प्रदेश के मेरठ मेडिकल कॉलेज में बुधवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई। मेडिकल के कोविड-19 अस्पताल के प्रभारी डॉ. टीवीएस आर्य ने पुष्टि की है। इनमें एक मेरठ की महिला और दो व्यक्ति गाजियाबाद के रहने वाले थे। मेरठ में अब तक कोरोना से 29 लोगों की मौत हो चुकी है। 

उन्नाव में कोरोना का एक और मरीज बढ़ा
यूपी के उन्नाव जिले में बुधवार को कोरोना का एक और मरीज बढ़ गया। अचलगंज के जगजीवनपुर में मिला कोरोना पॉजिटिव 30 मई को पत्नी व बच्चों के साथ मुम्बई से ट्रेन से लौटा था। इस तरह जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। जिले में एक्टिव केस 25 हैं। तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। 14 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों में 34 प्रवासी हैं।

मुजफ्फरनगर में तीन नए संक्रमित मरीज मिले
यूपी के मुजफ्फरनगर में बुधवार को तीन नए संक्रमित मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने पुष्टि की है। अब जनपद में कोरोना के 97 केस हो गए हैं, जिनमें से 45 ठीक हो चुके हैं, जबकि एक महिला की मौत हो गई है। अब जिले में सक्रिय केस बढ़कर 51 हो गए हैं।

बस्ती में मिले 32 नए कोरोना पॉजिटिव
बस्ती जिले में मंगलवार को देर रात और बुधवार की सुबह बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से आई रिपोर्ट में 32 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस प्रकार जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 230 हो गई है। इसकी पुष्टि प्रभारी सीएमओ डॉ. फख्ररे यार हुसैन ने की है।

रामपुर में जीआरपी सिपाही समेत तीन लोग संक्रिमत
रामपुर में जीआरपी सिपाही समेत तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जीआरपी सिपाही ने 30 मई तक थाने में भी ड्यूटी की थी। इसके बाद उसका सैंपल लेकर होम क्वारंटीन किया गया था। अन्य दो कोरोना संक्रमित कुवैत से आए थे। ये दोनों जौहर यूनिवर्सिटी के अस्पताल में कवारंटीन थे। जिले में 14 लोग ठीक हो गए हैं, जबकि जिले में कोरोना के सक्रिय मामले 34 रह गए हैं।

बिजनौर में दो नए पॉजिटिव केस मिले
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में बुधवार को दो और नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जनपद में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 117 पहुंच गया है। इनमें से 60 लोग पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं, जबकि दो लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। वर्तमान में सक्रिय केस 55 हो गए हैं।

फर्रुखाबाद में कोरोना के तीन मरीज और बढ़े
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में बुधवार को कोरोना के तीन मरीज और बढ़ गए हैं। सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 39 हो गई है। इसमें से 21 मरीज ठीक हो चुके हैं। जनपद में एक्टिव केस 18 हैं।

चित्रकूट में कोरोना के तीन मरीज मिले
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को चित्रकूट जिले में कोरोना के तीन और मामले सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने इसकी पुष्टि की है। अब चित्रकूट जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। 

फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमित महिला पार्षद की मौत 
फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमित एक और महिला पार्षद की मौत हो गई है। वार्ड नंबर 46 की पार्षद का निधन हो गया है। चार दिन से पार्षद बीमार थी। 30 मई को उनकी कोरोना जांच कराई गई थी। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बुधवार को सुबह आईसोलेशन वार्ड में मौत हो गई। 

सिद्धार्थनगर में 10 नए पॉजिटिव मिले
सिद्धार्थनगर में एक ही परिवार के 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। परिवार खेसराहा ब्लॉक का रहने वाला है। परिवार पांच बड़े सदस्यों के साथ पांच बच्चे भी पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही जिले में कोरोना वायरस की संख्या बढ़कर 136 हो गई है। 

बुलंदशहर में 19 और मिले संक्रमित
यूपी के बुलंदशहर में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। अब सिकंदराबाद और खुर्जा में कोरोना चेन बनती जा रही है। खुर्जा के अरनिया ब्लॉक, क्योली मुनी, दस्तूरा, डिबाई, बुलंदशहर और सिकंदराबाद क्षेत्र में पूर्व में मिले संक्रमित के संपर्क में आने पर 19 नए लोगों में पुष्टि हुई है। अब जनपद में संक्रमितों की संख्या 157 पहुंच गई है। जिले में 95 मरीज ठीक हो चुके हैं। दो की मौत हो गई है। 

गाजीपुर में सात कोरोना वायरस संक्रमित मिले
गाजीपुर जिले में बुधवार की सुबह सात कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसकी पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जीसी मौर्य ने की है। सभी 23 से 25 मई के बीच महाराष्ट्र से आए थे। इनका सैंपल 27 मई को जांच के लिए भेजा गया था। जिले में मरीजों की संख्या 132 तक पहुंच गई है। जबकि अबतक 2747 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 2377 की रिपोर्ट आ चुकी है। 132 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जबकि संक्रमित मरीजों में से 68 को ठीक किया जा चुका है। अभी भी 377 की रिपोर्ट आना बाकी है।


यूपी में मंगलवार को मिले 369 मरीज
यूपी में मंगवार को 369 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए थे। बीते एक पखवाड़े में यह चौथा मौका है जब एक दिन में 300 से अधिक मरीज मिले। इससे पहले 19 मई को 323, 21 मई को 341 केस और 31 मई को 378 केस सामने आए थे। मंगलवार तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 8729 हो गई थी। अब तक कुल 229 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 5176 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर 59.71 प्रतिशत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed