Coronavirus in UP Live Updates: मुरादाबाद में मिले 15 नए कोरोना संक्रमित, प्रदेश में 1198 पॉजिटिव केस
{"_id":"5e9d16618ebc3e7747481925","slug":"coronavirus-in-uttar-pradesh-live-updates-in-hindi-new-cases-and-lockdown-status","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in UP Live Updates: मुरादाबाद में मिले 15 नए कोरोना संक्रमित, प्रदेश में 1198 पॉजिटिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 21 Apr 2020 06:59 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 21 Apr 2020 06:59 AM IST
खास बातें
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कोराना से दूसरी मौत हो गई है। वहीं यूपी में अब तक आठ जिले संक्रमण शून्य घोषित कर दिए गए हैं। प्रदेश के 52 जिलों में अब तक 1198 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। अब तक 129 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। यहां पढ़ें उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से जुड़ा हर अपडेट-
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
01:28 AM, 21-Apr-2020
मुरादाबाद में मिले 15 नए कोरोना संक्रमित
मुरादाबाद जिले में 15 नए लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं। देर रात आई सैंपल रिपोर्ट में पांच साल के दो बच्चों और दो महिलाओं के अलावा 11 पुरुष कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही मुरादाबाद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 73 हो गई है।
01:05 AM, 21-Apr-2020
मेरठ मिले सात कोरोना संक्रमित
मेरठ में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती रही है। सोमवार को देर रात तक एक गर्भवती महिला समेत सात पॉजिटिव केस मिले हैं। अब मेरठ में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 81 हो गई है। वहीं मेडिकल कॉलेज में भर्ती रामपुर के एक कोरोना संदिग्ध मरीज की सोमवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
12:14 AM, 21-Apr-2020
सुल्तानपुर में मिला पहला कोरोना संक्रमित
दिल्ली से पत्नी के साथ पिछले दिनों लौटा एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जांच में पुष्टि होने के बाद जिले में हड़कंप मचा है। डीएम के निर्देश पर मरीज को एल वन अस्पताल कुड़वार सीएचसी में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के पॉजिटिव आने की सूचना पर डीएम, एसपी ने स्वास्थ्य टीम के साथ पहुंचकर केएनआईएमटी सेंटर का निरीक्षण किया। डीएम ने फरीदीपुर शेल्टर होम को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।
12:00 AM, 21-Apr-2020
मुरादाबाद में तीन कोरोना मरीजों की मौत से मचा हड़कंप
कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटे में मुरादाबाद में डॉक्टर-रिटायर्ड एएनएम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सभी टीएमयू अस्पताल में दाखिल थे। एक दिन में तीन मौत से जिले में हड़कंप मच गया है।
11:28 PM, 20-Apr-2020
आगरा में सब्जी विक्रेता के बाद दूधिया संक्रमित मिला
आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सब्जी विक्रेता और दवा की दुकान के कर्मचारी के बाद अब एत्माद्दौला क्षेत्र के सुशील नगर निवासी दूधिया कोरोना संक्रमित मिला है। वो घर के आसपास के अलावा मंटोला में दूध बेचता था।
10:47 PM, 20-Apr-2020
कानपुर में कोरोना से दूसरी मौत
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार को कोरोना से दूसरी मौत हुई है। रावतपुर रोशन नगर निवासी 52 वर्षीय मरीज को रविवार को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार तड़के चार बजे उसकी मौत हो गई। देर शाम जारी रिपोर्ट में उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:42 PM, 20-Apr-2020
कोटा में फंसे 12 छात्र शामली पहुंचे
राजस्थान के कोटा में लॉकडाउन में फंसे जनपद के 12 और छात्रों को बस से शामली लाया गया। छात्रों को एक स्कूल में रखा गया, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका रैपिड टेस्ट किया। अधिकारियों के मुताबिक सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।10:00 PM, 20-Apr-2020
आगरा में 12 नए मरीज और मिले
आगरा में सोमवार को 12 नए मरीज और मिले। प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा अब 267 पर पहुंच गया है। इनमें 229 मामले सक्रिय हैं।09:43 PM, 20-Apr-2020
फिरोजाबाद में कोरोना के चार मरीज और मिले
फिरोजाबाद जिले में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को चार नए मामले मिले। जिले में कोरोना संक्रमण के अब तक 56 मरीज मिल चुके हैं। इनमें तीन मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। इस तरह कुल 52 मामले सक्रिय हैं।09:02 PM, 20-Apr-2020
यूपी के आठ जिले कोरोना मुक्त घोषित: प्रमुख सचिव स्वास्थ्य
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक आठ जिले संक्रमण शून्य घोषित कर दिए गए हैं। प्रदेश के 52 जिलों में अब तक 1176 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं, जिसमें से 1030 मामले सक्रिय हैं। अब तक 129 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब हर रोज 2000 से अधिक सैंपल टेस्ट किए जा रहे हैं। अब तक कुल 31,726 लोगों के सैंपल टेस्ट किए गए हैं जिसमें से 30,550 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1020 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में और 10336 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है।