फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   coronavirus in uttar pradesh 35,70 new positive patients found in UP

यूपी में आज मिले 35,70 नए पॉजिटिव मरीज, कुल संक्रमित 77,653 अब तक 1530 लोगों की मौत

Wed, 29 Jul 2020 09:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 29 Jul 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttar pradesh 35,70 new positive patients found in UP
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
यूपी में एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा तीन हजार पार कर गया। प्रदेश में बुधवार को 3570 मरीज पाए गए हैं। अब एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 29,997 हो गई है। जबकि 45,807 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 
विज्ञापन


अब तक 1530 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक कुल 77653 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इस समय प्रदेश में 30008 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि 3160 क्वारंटीन में हैं। 
विज्ञापन


क्वारंटीन के लोगों की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के आधार पर इन सभी को इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश में मंगलवार को 87754 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 52195 एंटीजन टेस्ट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी आरटी पीसीआर व ट्रूनेट से किए गए हैं। अब तक कुल 2120843 नमूनों की जांच की जा चुकी है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि पांच-पांच नमूनों के 2378 पूल की जांच की गई। इसमें 356 पॉजिटिव मिले। इसी तरह 10-10 मूनों के 386 पूल बनाए गए। इनमें से 107 पॉजिटिव आए हैं। अभी तक 14268321 घरों का सर्विलांस किया जा चुका है। इनमें 72291972 लोग रहते हैं।  
 

संक्रमित लोगों में पुरुषों की संख्या ज्यादा 

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि कुल संक्रमित लोगों में पुरुषों की सबसे अधिक है। कुल संक्रमित मरीजों में 70.49 पुरुष और 29.51 प्रतिशत महिलाएं हैं। वहीं उम्र के हिसाब से संक्रमित लोगों का प्रतिशत देखा जाए तो 0 से 20 वर्ष के संक्रमितों का 14.61, 20 से 40 वर्ष वालों का प्रतिशत 49.38 और 41 से 60 वर्ष वाले 27.83 प्रतिशत, 60 वर्ष से ज्यादा वाले 8.17 प्रतिशत संक्रमित हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed