फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   coronavirus in up Bihar workers reached PGI from Delhi by cycling for five days

टूट गए सपने: निकलने से पहले मकान मालिक ने बर्तन तक रखवा लिए, मजदूरों की आपबीती सुनाते हुए भर आई आंखें

Sun, 10 May 2020 10:13 AM IST
शाहरुख खान मनीष मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ
मनीष मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 May 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in up Bihar workers reached PGI from Delhi by cycling for five days
लखनऊ पहुंचे मजदूर - फोटो : अमर उजाला।
मकान मालिक ने आते समय आधार कार्ड की फोटोकॉपी ले ली। बर्तन भी नहीं ले जाने दिए। बोला कि लौटकर आना और किराया देकर बर्तन ले लेना। इतना बताते ही बिहार के करवल निवासी राजेश कुमार, संतोष कुमार, सोना यादव, वीरेंद्र कुमार, राजकुमार और कमल गुप्ता की आंखें भर आईं। 
विज्ञापन


आपबीती बताते हुए सभी ने बताया कि कुछ सपने लेकर 18 मार्च को दिल्ली गए थे। साथी की मदद से पीतमपुरा के पास एक खोली ली, जिसमें प्रति व्यक्ति एक हजार किराया था। खोली में 5 लोग रहते थे। तीन दिन मजदूरी की और 22 को लॉकडाउन हो गया। 
विज्ञापन


21 दिन किसी तरह कट गए। जब लॉकडाउन बढ़ने लगा तो धैर्य जवाब देने लगा। 24 घंटे में एक बार खाना मिलता था। वह भी इतना कम कि पेट भी नहीं भरता था। ऊपर से मकान मालिक किराए को लेकर दबाव बना रहा था। परेशान होकर पांच मई को पैसे जुटाकर पुरानी साइकिलें खरीदीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एक साइकिल पर दो लोग सवार हुए और सामान लाद के बिहार के लिए निकल पड़े। शनिवार शाम पांच बजे लखनऊ के उतरेठिया तिराहे पर पहुंचे। राजेश ने बताया कि सोचा था कि अपनी टूटी झोपड़ी की मरम्मत करा दूंगा। बूढ़े मां बाप को कुछ नए कपड़े बनवा दूंगा, लेकिन सब खत्म हो गया।
 

12 से ज्यादा साइकिल से निकले छत्तीसगढ़ के लिए 

भुखमरी की कगार पर आने के बाद दर्जनभर से ज्यादा परिवार साइकिल से ही छत्तीसगढ़ के लिए निकल पड़े। महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लिए थीं। साइकिल से तीन बच्चों और पत्नी को लेकर जा रहे राजेश ने अपने आंसू पोंछते हुए बताया कि कहीं से कोई मदद नहीं मिली तो मजबूरी में निकलना पड़ा। सभी परिवार बाराबिरवा के पास झोपड़ी बनाकर रहते थे और मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed