{"_id":"6a8b5141924327862e06ba73","slug":"the-woman-insisted-on-taking-the-girl-with-her-and-when-she-protested-she-cut-her-vein-with-a-blade-lucknow-news-c-13-lko1070-1888453-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवती को साथ ले जाने पर अड़ी, विरोध पर महिला ने ब्लेड से काटी नस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवती को साथ ले जाने पर अड़ी, विरोध पर महिला ने ब्लेड से काटी नस
Mon, 24 Aug 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
आलमबाग। ओमनगर भिलावां निवासी संतोष ने विकासनगर की पूनम अग्रवाल पर एफआईआर दर्ज कराई है। संतोष का आरोप है कि पूनम ने उनकी बहन पर साथ चलने का दबाव डाला और ब्लेड से खुद की नस काट ली।
इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 21 अगस्त को दोपहर तीन बजे पूनम संतोष के घर ब्लेड लेकर आई थी। वह संतोष की बहन पर विकासनगर चलने का दबाव बना रही थी। संतोष का आरोप है कि बहन के विरोध करने पर पूनम ने अपने गले और हाथ की नस काट ली। इससे अफरा-तफरी मच गई। बहन की सूचना पर पुलिस ने पूनम को अस्पताल में भर्ती कराया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में पता चला कि संतोष भी बहन के साथ विकासनगर में रहते थे। उनकी बहन ने पूनम से पांच से छह लाख रुपये लिए थे। पूनम इसी बकाया के लिए उनके घर आई थी। फिलहाल तफ्तीश पूरी होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।