फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   coronavirus in lucknow MP Kaushal Kishore elder brother dies from Corona

कोरोना: भाजपा सांसद कौशल किशोर के बड़े भाई का निधन, एक दिन पहले मांगा था ऑक्सीजन

Sun, 25 Apr 2021 08:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 Apr 2021 08:53 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in lucknow MP Kaushal Kishore elder brother dies from Corona
सांसद कौशल किशोर - फोटो : amar ujala
लखनऊ के मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर के बड़े भाई महावीर प्रसाद (85) का शनिवार देर रात कोरोना से निधन हो गया। वह करीब एक सप्ताह से केजीएमयू के कोविड अस्पताल में भर्ती थे। सांसद कौशल किशोर ने बताया कि उनके बड़े भाई महावीर प्रसाद दुबग्गा के बिगरिया में उनके पड़ोस में ही रहते थे। 
विज्ञापन


करीब एक सप्ताह पहले कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें केजीएमयू के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दो-तीन दिन से उनकी हालत और बिगड़ गई। शनिवार देर रात उनका निधन हो गया। उनके परिवार में बेटे राकेश व अरविंद और चार बेटियां हैं। महावीर प्रसाद के निधन की खबर पाकर देर रात कौशल किशोर के तमाम समर्थक व रिश्तेदार शोक जताने उनके आवास और कोविड अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


आपको बता दें कि कोरोना से शनिवार को हुई मौतों के आंकड़े ने राजधानी की भयावह स्थिति को सामने ला दिया है। 42 मौतों के साथ शनिवार को नया रिकॉर्ड बन गया। एक दिन में कोरोना से मौतों का यह अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इससे पहले 17 अप्रैल को 36 लोगों की वायरस ने जान ली थी। वहीं, शनिवार को संक्रमण के 5461 नए मामले भी सामने आए। शुक्रवार को इनकी संख्या 5682 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में बीते 24 घंटों में संक्रमण के आंकड़े में भले ही कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ, लेकिन मौतों की संख्या तीन गुना पहुंच गई। शुक्रवार को जहां 14 लोगों की जान गई थी तो वहीं शनिवार को 42 ने संक्रमण से दम तोड़ दिया।
 

केजीएमयू के डीन डेंटल संकाय प्रो. अनिल चंद्रा का निधन

केजीएमयू के दंत संकाय के डीन प्रो. अनिल चंद्रा की शनिवार को कोरोना से मौत हो गई। उनका फिल्म सेंटर में इलाज चल रहा था। वर्ष 1983 में केजीएमयू से ही बीडीएस की डिग्री लेने वाले चंद्रा ने 1987 में बीएचयू से एमडीएस की डिग्री ली थी। इसके बाद 1990 से वह केजीएमयू में ही कार्यरत थे। सौम्य व्यवहार से वह केजीएमयू और मित्रों के बीच लोकप्रिय थे। केजीएमयू प्रशासन ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

पूर्व राज्य सूचना आयुक्त पारस नाथ गुप्ता का निधन
उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग के पूर्व आयुक्त पारस नाथ गुप्ता (63) का शनिवार को कोरोना से निधन हो गया। उनका इलाज अपोलो हॉस्पिटल में चल रहा था। वे दो दिनों से वेंटिलेटर पर थे। सेहत में सुधार होने पर उन्हें कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया था। पारस नाथ गुप्ता आजमगढ़, वाराणसी व प्रयागराज मंडल के सूचना आयुक्त रह चुके हैं। उन्होंने लखनऊ हाइकोर्ट के चीफ स्टैंडिंग काउंसिल व मुख्य सलाहकार विधानसभा उत्तर प्रदेश जैसे प्रशासनिक पदों पर भी सेवाएं दी थीं। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से अपनी शिक्षा पूरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed