फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CoronaVirus in Lucknow less than 300 patients reported after about six days

लखनऊ में कोरोना से राहत, छह दिनों बाद 300 से नीचे आया मरीजों का ग्राफ

Wed, 29 Jul 2020 10:26 AM IST
प्राची प्रियम माय सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माय सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 29 Jul 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus in Lucknow less than 300 patients reported after about six days
लखनऊ में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते ग्राफ के बीच करीब छह दिन बाद राजधानी लखनऊ में एक दिन में 300 से कम मरीज मिले। मंगलवार को लखनऊ में 247 पॉजिटिव मरीज पाए गए। वहीं, तीन मरीजों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मंगलवार को 25 मरीज डिस्चार्ज हुए। लखनऊ में अब तक 3068 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वहीं, कुल मरीजों की संख्या 6859 हो गई है।

लखनऊ में कई दिनों से रोजाना करीब 5000 सैंपल लिए जा रहे हैं। ऐसे में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 300 से अधिक पाया जा रहा था, लेकिन मंगलवार को इसमें कमी आने से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन


हालांकि, पुराने लखनऊ में मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। यहां संकरी गलियों में बसावट होने से संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को चौक में पांच और ठाकुरगंज में 10 मरीज मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरानगर, गोमती नगर में नहीं थम रहा वायरस
इंदिरानगर और गोमती नगर में पॉजिटिव मरीज मिलने का सिलसिला अब भी जारी है। मंगलवार को इंदिरानगर में 15 लोग संक्रमित मिले। यहां कुल मरीजों की संख्या करीब 300 हो गई है। 

इसी तरह गोमती नगर में 14 लोग पॉजिटिव निकले। गोमती नगर के विभिन्न इलाकों को जोड़कर कुल आंकड़ा 500 से अधिक हो गया है। इसी तरह नाका और कृष्णानगर में 10-10 लोग वायरस की चपेट में आ गए हैं। वहीं तालकटोरा में आठ संक्रमित मिले हैं।

12 पुलिसकर्मी भी चपेट में 
आशियाना थाने में तैनात 12 पुलिसकर्मी संक्रमित निकले हैं। इस क्षेत्र में सात अन्य लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। अलीगंज व सआदतगंज में पांच-पांच, महानगर में छह, हुसैनगंज में सात, हजरतगंज में नौ, जानकीपुरम में आठ लोग पॉजिटिव मिले हैं। कैसरबाग, आलमबाग, सुशांत गोल्फ  सिटी व अमीनाबाद में दो-दो लोग संक्रमित मिले।

गांव में बढ़ रहा वायरस

ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना तेजी से फैलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। मंगलवार को बीकेटी में छह, मलिहाबाद में तीन, निगोहां में दो और काकोरी में भी तीन लोग पॉजिटिव मिले। पारा में तीन, मडियांव व विकासनगर में तीन-तीन लोग संक्रमित मिले।

मरने वालों में दो बस्ती के
केजीएमयू के कोरोना वार्ड में भर्ती तीन मरीजों की मंगलवार को मौत हो गई। इनमें से दो बस्ती और एक गोरखपुर का निवासी है। बस्ती के सिविल लाइन निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग को 23 जुलाई को सुबह यहां भर्ती कराया गया था। 

उन्हें शुगर के साथ हाई ब्लड प्रेशर था। किडनी का भी इलाज चल रहा था। मल्टी ऑर्गन फेल्योर से उनकी मौत हो गई। इसी जिले के लहरिया निवासी 40 वर्ष युवक को सड़क हादसे के बाद 25 जुलाई को भर्ती कराया गया था।

दिमागी रक्तस्राव से उसकी मौत हो गई। वहीं, गोरखपुर के गोला बाजार की 50 वर्षीय महिला को 25 जुलाई की शाम केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को रेस्पिरेट्री फेल्योर से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed