{"_id":"5f224206e2df8c554c118df3","slug":"coronavirus-in-lucknow-latst-updates-in-hindi-total-patients-in-city-and-recovered","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में 262 नए मरीज, 7121 हुई कुल मरीजों की संख्या, अब तक 3100 संक्रमित हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में 262 नए मरीज, 7121 हुई कुल मरीजों की संख्या, अब तक 3100 संक्रमित हुए ठीक
Thu, 30 Jul 2020 09:15 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 30 Jul 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के साथ-साथ राजधानी लखनऊ में भी लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को लखनऊ में कानून मंत्री बृजेश पाठक की पत्नी सहित 262 लोग पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
इसके साथ ही राजधानी लखनऊ के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 7121 हो गई है। वहीं, बुधवार को 32 लोग डिस्चार्ज हुए। इसी के साथ लखनऊ में कोरोना से ठीक होकर घर लौटने वाले मरीजों का आंकड़ा 3100 पहुंच गया है।
विज्ञापन
बुधवार को इंदिरानगर में 19, आलमबाग में 16 और कृष्णानगर में 9 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं गोमती नगर में 19 और हजरतगंज में 16 पॉजिटिव मिले। महानगर में 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विकासनगर में आठ लोग वायरस की चपेट में आए। हसनगंज में 14 लोगों में वायरस मिला। कैंट में 11 पॉजिटिव मिले। मड़ियांव, नाका, चिनहट, एलडीए कॉलोनी, चौक में 9-9 मरीज मिले।
ग्रामीण इलाकों में लगातार बढ़ रहा वायरस
राजधानी के शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण इलाकों में वायरस का दायरा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को सरोजनीनगर में 14, इंटौजा, गुडंबा और बंथरा में एक-एक मरीज मिला।
काकोरी में दो लोगों में संक्रमण मिला। मानकनगर में एक मरीज मिला। कैसरबाग में सात और तालकटोरा, बाजार खाला, जानकीपुरम, आशियाना व ठाकुरगंज में पांच मरीज मिले।
मंत्री का परिवार होम क्वारंटीन
मंत्री बृजेश पाठक की पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। परिवार के अन्य लोग भी क्वारंटीन हैं।
वाणिज्य कर कार्यालय में छह पॉजिटिव
कमिश्नर वाणिज्य कर मुख्यालय गोमती नगर के छह कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले हैं। फिर भी अब तक कार्यालय में सैनिटाइजेशन नहीं हुआ है। इसे लेकर कर्मचारियों में गुस्सा है।
वृद्ध की मौत
केजीएमयू में भर्ती वृद्ध की बुधवार को मौत हो गई। कैसरबाग के नया गांव निवासी 62 वर्षीय पुरुष को मंगलवार सुबह चार बजे केजीएमयू के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था।
मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक मरीज को ब्लड प्रेशर व गुर्दे की बीमारी थी। इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई।
वृद्ध की मौत
केजीएमयू में भर्ती वृद्ध की बुधवार को मौत हो गई। कैसरबाग के नया गांव निवासी 62 वर्षीय पुरुष को मंगलवार सुबह चार बजे केजीएमयू के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था।
मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक मरीज को ब्लड प्रेशर व गुर्दे की बीमारी थी। इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई।