{"_id":"5f68d72c8ebc3e00f4201be8","slug":"coronavirus-4703-new-corona-infected-patients-found-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"40 दिन बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या आई पांच हजार के नीचे, प्रदेश में 4703 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 दिन बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या आई पांच हजार के नीचे, प्रदेश में 4703 नए मरीज
Mon, 21 Sep 2020 10:09 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
नमूना लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में 40 दिन बाद सोमवार को कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पांच हजार के नीचे रहा। सोमवार को प्रदेश में 4703 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। इसके अलावा 6320 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई।
मौजूदा समय नए मरीजों से ज्यादा अस्पतालों में भर्ती रोगी ठीक हो रहे हैं। इससे प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर 80.69 प्रतिशत हो गई है। अब तक प्रदेश में 2,89,594 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
8 अगस्त को प्रदेश में अधिकतम 4800 मरीज मिले थे। इसके बाद 11 अगस्त को नए मरीजों की संख्या 5170 तक पहुंची थी। तब से रोजाना सामने आने वाले मरीजों की संख्या पांच हजार से ऊपर ही रही।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में इस समय 64,164 एक्टिव मरीज हैं, जबकि 5135 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही बलिया, प्रतापगढ़ और जौनपुर में तीन नई आरटीपीसीआर लैब में जांच की सुविधा मिलने लगेगी। माह के अंत तक इन प्रयोगशालाओं का लोकार्पण किया जाएगा।

यूपी में 4703 नए कोरोना पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को लखनऊ में 1037, कानपुर में 295, प्रयागराज 329, गोरखपुर 105, गाजियाबाद 169, वाराणसी 184, नोएडा 77, बरेली 102, मेरठ 118, मुरादाबाद 36, अलीगढ़ 88, झांसी 60, सहारनपुर 61, बाराबंकी 64, देवरिया 28, बलिया 59, अयोध्या 52, शाहजहांपुर 44, आगरा 137, जौनपुर 31, रामपुर 10, कुशीनगर 39, महराजगंज 58, आजमगढ़ 57, लखीमपुर खीरी 94, हरदोई 26, मुजफ्फरनगर 84, मथुरा 52, गाजीपुर 20, इटावा 64, गोंडा 21, बुलंदशहर 29, पीलीभीत 28, सीतापुर 25, बस्ती 34, प्रतापगढ़ 54, उन्नाव 14, सुल्तानपुर 36, सिद्धार्थनगर 24, चंदौली 15, बहराइच 17, बिजनौर 16, बदायूं 26, मैनपुरी 20, सोनभद्र 24, रायबरेली 45, फिरोजाबाद 18, संत कबीरनगर 15, अमरोहा 28, हापुड़ 25, कन्नौज 38, ललितपुर 29, मिर्जापुर 14, अमेठी 13, मऊ 13, शामली 86, फर्रुखाबाद 35, संभल 35, फतेहपुर 24, औरैया 60, जालौन 24, बांदा 26, कानपुर देहात 15, एटा 12, बलरामपुर 9, भदोही 12, कौशांबी 18, अंबेडकरनगर 12, कासगंज 2, बागपत 7, चित्रकूट 35, हमीरपुर 4, हाथरस 8, श्रावस्ती 3 और महोबा में 15 मरीज मिले हैं। इसके अलावा 88 मरीजों की मौत हुई है।