फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   corona wave peak soon in uttar pradesh.

कोरोना की पीक नजदीक: लहर के ज्यादा घातक होने के आसार नहीं, मरीजों को नहीं पड़ रही ऑक्सीजन की जरूरत

Wed, 19 Jan 2022 01:30 PM IST
ishwar ashish चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Jan 2022 01:30 PM IST
सार

यूपी में कोरोना संक्रमण बढ़ने की गति धीमी हुई है। वहीं, ठीक होने वाले मरीजों का ग्राफ बढ़ा है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि तीसरी लहर के अब ज्यादा घातक होने के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन
corona wave peak soon in uttar pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जनवरी के आखिरी या फरवरी के पहले हफ्ते में कोरोना संक्रमण की पीक आने की संभावनाओं के बीच जो ट्रेंड सामने आया है, उससे इसके और जल्द आने का अनुमान लगाया जा रहा है। पहले तो संक्रमण काफी तेजी से बढ़ा, फिर धीरे-धीरे इसमें स्थिरता आ गई है। वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ी है। यही नहीं, अस्पतालों में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत न के बराबर पड़ी। चिकित्सा विशेषज्ञ इसे सुखद संदेश मान रहे हैं। उनके अनुसार या तो पीक आ चुका है या इसी हफ्ते आ सकता है। वे उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही यह लहर कमजोर पड़ जाएगी।

विज्ञापन


दिसंबर में शुरू हुई कोविड की तीसरी लहर चुनावी रैलियां शुरू होते ही जनवरी के पहले सप्ताह में तेज गति से चली। 20 दिसंबर को सक्रिय केस 200 के पार हो गए। इस दिन संक्रमण की दर 0.011 फीसदी थी। तीन जनवरी को संक्रमण दर बढ़कर 0.38 फीसदी हो गई और एक्टिव केस 2261 हो गए। इसे देखते हुए राज्य परामर्शदाता समिति का अनुमान था कि पीक आने में फरवरी लग सकता है।
विज्ञापन


इस बीच जनवरी में इसकी गति हर दिन दोगुनी हो गई। 6 जनवरी को संक्रमण दर 1.58 फीसदी व एक्टिव केस 8824 थे। 16 जनवरी को संक्रमण की दर 6.63 फीसदी व सक्रिय केस एक लाख के पार हो गए। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए मिलने वाले मरीजों से बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रामक रोग नियंत्रण प्रभारी डॉ. डी हिमांशु का कहना है कि तीसरी लहर में एक फीसदी से भी कम मरीजों को भर्ती करने की जरूरत पड़ी है। जो मरीज अस्पताल में आए, वे किसी न किसी दूसरी बीमारी से पीड़ित थे। अब डिस्चार्ज होने वालों की सख्या भी बढ़ने लगी है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही लहर कमजोर पड़ने लगेगी। पीक एकदम नजदीक है।

डिस्चार्ज होने की गति बढ़ी

एक जनवरी को 383 नए मरीज मिले थे। सिर्फ 31 मरीज डिस्चार्ज हुए। दोनों में अंतर करीब 10 गुना से अधिक था। 11 जनवरी को नए मरीज 10 हजार से अधिक हो गए, लेकिन डिस्चार्ज होने वालों का ग्राफ 543 ही रहा। जनवरी के दूसरे सप्ताह में संक्रमण की दर में मामूली बढ़ोतरी हुई, लेकिन डिस्चार्ज होने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ।

चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार अभी तक का यही पैटर्न रहा है कि जब संक्रमण की दर और एक्टिव केस की गति धीमी हो जाए और डिस्चार्ज होने वालों की गति बढ़ जाए तो लहर में ठहराव आने लगता है। केजीएमयू के प्रो. अजय वर्मा कहते हैं कि पिछले सप्ताह हर दिन करीब एक फीसदी संक्रमण की दर बढ़ रही थी। तीन दिन से इसकी गति कम हुई। 17 की अपेक्षा 18 को यह दर कम भी है। यह वायरस के कमजोर पड़ने के संकेत हैं।

क्या कहते हैं जिम्मेदार
निदेशक एसजीपीजीआई एवं अध्यक्ष राज्य परामर्शदाता समिति प्रो. आरके धीमान का कहना है,‘जिस तरह से मरीजों की संख्या बढ़ी है, उससे उम्मीद है कि पीक जल्दी आ जाएगा। दो, तीन दिन बाद स्थिति साफ हो जाएगी। अच्छी बात यह है कि कोविड को लेकर घबराने जैसी स्थिति नहीं है। जिन मरीजों की मौत हुई है, वे विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे।’

प्रदेश में बढ़ती मरीजों की संख्या

तिथि -- संक्रमण की दर -- एक्टिव केस
20 दिसंबर -- 0.011 फीसदी -- 203
31 दिसंबर -- 0.13 फीसदी -- 862
10 जनवरी -- 4.13 फीसदी -- 33946
15 जनवरी -- 6.10 फीसदी -- 95148
16 जनवरी -- 6.63 फीसदी -- 103474
17 जनवरी -- 7.22 फीसदी -- 106616
18 जनवरी -- 7.10 फीसदी -- 101114

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed