Coronavirus in UP Live Update: प्रदेश में कोरोनो पॉजिटिव 19 नए केस, यूपी में कुल 452 संक्रमित
{"_id":"5e9136508ebc3e6fc129a116","slug":"corona-virus-update-hindi-news-in-up-new-cases-found-in-state","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in UP Live Update: प्रदेश में कोरोनो पॉजिटिव 19 नए केस, यूपी में कुल 452 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 11 Apr 2020 10:44 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 11 Apr 2020 10:44 PM IST
खास बातें
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 452 पहुंच गई है। इनमें से 254 तब्लीगी जमात के हैं। प्रदेश में नोवेल कोरोना वायरस के शनिवार को 19 नए मामले सामने आए हैं। जबकि बुलंदशहर के एक व्यक्ति मौत हुई है। यहां पढ़ें यूपी में कोरोना वायरस की हर अपडेट-
विज्ञापन
यूपी में कोरोना वायरस लाइव
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:43 PM, 11-Apr-2020
प्रदेश में कोरोनो पॉजिटिव 19 नए केस, एक की मौत
प्रदेश में नोवेल कोरोना वायरस के शनिवार को 19 नए मामले सामने आए हैं। जबकि बुलंदशहर के एक व्यक्ति मौत हुई है। यह पेशे से आयुर्वेद का डॉक्टर है और दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इसका इलाज चल रहा था। नए मामले मिलाकरक अब प्रदेश में कोविड-19 पॉजिटिव केस बढ़कर 452 हो गए हैं। इनमें से 254 तब्लीगी जमात के हैं। इसके अलावा शनिवार को 13 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए। इन सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक कुल 45 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल के अनुसार नए मामलों में आगरा में 04, लखनऊ में 03, गाजियाबाद 02, मेरठ चार, बुलंदशहर तीन, सहारनपुर एक, बदायूं एक और भदोही में एक मरीज मिला है। शनिवार को भदोही को मिलाकर कुल 41 जिले अब कोविड-19 से प्रभावित हो गए हैं। शनिवार को आगरा में 03, गाजियाबाद में एक, मेरठ में तीन और बुलंदशहर में एक पॉजिटिव तब्लीगी जमात का पाया गया है। जो 13 लोग शनिवार को डिस्चार्ज किए गए हैं, उनमें मेरठ के नौ, आगरा और गाजियाबाद के दो लोग हैं।
कुल पांच मौतें मेरठ, बस्ती, आगरा, वाराणसी और बुलंदशहर में हुई हैं। कुल 452 पॉजिटिव केस आगरा 92, लखनऊ 32, गाजियाबाद 27, गौतमबुद्ध नगर 64, लखीमपुर खीरी 04, कानपुर नगर 09, पीलीभीत 02, मुरादाबाद 01, वाराणसी 09, शामली 17, जौनपुर 04, बागपत 05, मेरठ 48, बरेली 06, बुलंदशहर 11, बस्ती 09, हापुड़ 06, गाजीपुर 05, आजमगढ़ 04, फिरोजाबाद 11, हरदोई 02, प्रतापगढ़ 06, सहारनपुर 21, शाहजहांपुर 01, बांदा 02, महाराजगंज 06, हाथरस 04, मिर्जापुर 02, रायबरेली 02, औरैया 03, बाराबंकी 01, कौशांबी 02, बिजनौर 01, सीतापुर 10, प्रयागराज 01, मथुरा 02, बदायूं 02, रामपुर 06, मुजफ्फर नगर 04, अमरोहा 07, भदोही 01 यह हुए ठीक मेरठ 09, आगरा 10, गाजियाबाद 05, नोएडा 12, लखनऊ 05, कानपुर, शामली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी का 01-01।

10:27 PM, 11-Apr-2020
लॉकडाउन में चल रहा था धोखाधड़ी का खेल, 500 रुपये में बना रहे थे फर्जी पास
बागपत जनपद में ड्रग्स इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने शनिवार को छापा मारकर एक जन सुविधा केंद्र पर लॉकडाउन के लिए फर्जी पास जारी करने का खेल पकड़ लिया। दस फर्जी कार्ड बरामद हुए है। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने मौके पर मौजूद जन सुविधा केन्द्र के कर्मचारी और एक मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। साथ ही उनके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
09:51 PM, 11-Apr-2020
बिजनौर में 26 जमाती और मिले, यूपी में कुल 448 संक्रमित
बिजनौर जनपद में पुलिस प्रशासन द्वारा जमातियों को खोजने का अभियान जारी है। शनिवार को किरतपुर और हल्दौर क्षेत्र से 26 जमाती मिले, जो अपने घरों में रह रहे थे। इन सभी की प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच कराई गई, उसमें किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए। जमातियों को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। जनपद भर में अब तक 514 जमाती मिल चुके हैं।
08:49 PM, 11-Apr-2020
जिनके घरों में खाना नहीं, क्या उनके बारे में बोलना गुनाह है : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लागू लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कर रही है। एडवाइजरी का पालन करते हुए हमारे कार्यकर्ता पीड़ितों, जरूरतमंदों की सहायता में जुटे हुए हैं।
संकट काल में भी सपा लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ सकती है। उन्होंने सवाल किया कि जिनके पेट में दाना नहीं, घर में खाना नहीं, ऐसे गरीबों के बारे में बोलना क्या गुनाह है?
संकट काल में भी सपा लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ सकती है। उन्होंने सवाल किया कि जिनके पेट में दाना नहीं, घर में खाना नहीं, ऐसे गरीबों के बारे में बोलना क्या गुनाह है?
07:06 PM, 11-Apr-2020
यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए
यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण के 15 नए मामले आए हैं जिनमें आगरा के 3, लखनऊ के 3, गाजियाबाद के 2, मेरठ के चार, बुलंदशहर, बदायूं और भदोही का एक-एक मरीज है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 448 हो गई है जिनमें से 254 तब्लीगी जमात के हैं।
06:15 PM, 11-Apr-2020
लॉकडाउन में कारखाने से 40 लाख रुपये की चांदी चोरी
लॉकडाउन में भी चोर वारदात कर रहे हैं। आगरा के थाना सदर क्षेत्र में चोरों ने चांदी के कारखाने से 82 किलोग्राम चांदी चोरी कर ली। इसकी कीमत 40 लाख रुपये बताई गई है। कारखाना संचालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:53 PM, 11-Apr-2020
लखनऊ: खुले में फेंक दिए गए कोरोना मरीजों के इस्तेमाल किए हुए गद्दे
लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इस्तेमाल किए हुए गद्दे व अन्य सामान खुले में बाहर फेंक दिया गया। यह लापरवाही भारी पड़ सकती है।
बता दें कि वार्ड दो में भर्ती रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने इन गद्दों का इस्तेमाल किया था। शुक्रवार को कर्मचारी व अन्य इन गद्दों के पास से गुजरते रहे। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा है। वार्ड नंबर दो में 13 लोग भर्ती थे जो कि तब्लीगी जमात के थे।

05:27 PM, 11-Apr-2020
तीन दिन से लखनऊ में नहीं मिला कोई नया मरीज
कोरोना के खौफ के साये में जी रहे लखनऊ के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। तीन दिन से शहर में एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। इसे बदली परिस्थितियों में शुभ माना जा रहा है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि हॉटस्पॉट इलाकों से पॉजिटिव मरीजों का न मिलना साबित करता है कि यहां की आबोहवा में कोरोना का असर नहीं है। लोग इसी तरह सावधानी बरतते रहे तो इसे खत्म करने में आसानी होगी।
05:17 PM, 11-Apr-2020
केजीएमयू के कुलपति का कार्यकाल तीन महीने बढ़ाया गया
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए केजीएमयू लखनऊ के कुलपति प्रो. एम एल बी भट्ट का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। बताया जा रहा है कि माहौल की गंभीरता देखते हुए प्रशासन ये फैसला लिया है।
05:10 PM, 11-Apr-2020
अलीगढ़ : लॉकडाउन के चलते अतरौली में फंसे बराती, 19 दिन से हैं दुल्हन के घर
अतरौली कोतवाली के गांव विधीपुर में लॉकडाउन के चलते शादी के 18 दिन बाद भी दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी है। बरात में आए 12 लोग भी 21 मार्च से यहीं फंसे हैं। रिजर्वेशन के लिए लगातार अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन यहां से निकलने के लिए रिजर्वेशन तक नहीं हो रहा है।