{"_id":"6a8821b079e05e6d6005a59a","slug":"constable-s-residence-searched-under-probe-into-forgery-in-securing-appointment-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar: फर्जी दस्तावेजों से पुलिस में नौकरी पाने का आरोप, कांस्टेबल के घर क्राइम ब्रांच की तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: फर्जी दस्तावेजों से पुलिस में नौकरी पाने का आरोप, कांस्टेबल के घर क्राइम ब्रांच की तलाशी
Fri, 21 Aug 2026 03:30 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Fri, 21 Aug 2026 03:30 PM IST
सार
श्रीनगर में पुलिस विभाग में नियुक्ति के लिए फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक कांस्टेबल के घर की तलाशी ली।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच ने पुलिस विभाग में नियुक्ति हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने के मामले की जांच के तहत शुक्रवार को एक कांस्टेबल के श्रीनगर स्थित आवास की तलाशी ली।
विज्ञापन
मामला सफाकदल निवासी चयन ग्रेड कांस्टेबल मंजूर अहमद नजर की नियुक्ति से जुड़ा है। आरोप है कि पुलिस विभाग में नियुक्ति पाने के लिए उनकी जन्मतिथि और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित फर्जी दस्तावेज जमा किए गए थे।
विज्ञापन
इस मामले में रणबीर दंड संहिता (आरपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 468 (जालसाजी) और 471 (जाली दस्तावेज का इस्तेमाल) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
क्राइम ब्रांच के स्पेशल क्राइम विंग (कश्मीर) ने श्रीनगर की स्पेशल मोबाइल मजिस्ट्रेट अदालत से जारी सर्च वारंट के आधार पर यह तलाशी अभियान चलाया। अधिकारी ने बताया कि तलाशी कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है। जांच आगे बढ़ने के साथ मामले से जुड़ी अन्य जानकारी साझा की जाएगी।
विज्ञापन