फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chief Minister arrives in Tikamgarh; inspects the district hospital.

टीकमगढ़ पहुंचे CM मोहन यादव: जिला अस्पताल-आंगनबाड़ी का लिया जायजा, जनता से करेंगे सीधा संवाद

Fri, 21 Aug 2026 03:39 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2026 03:39 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को टीकमगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने जिला अस्पताल और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।

विज्ञापन
Chief Minister arrives in Tikamgarh; inspects the district hospital.
हेलीपैड पर मुख्यमंत्री

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार दोपहर टीकमगढ़ पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए थे। हेलीपैड पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने जिले में निर्धारित कार्यक्रमों के तहत विभिन्न स्थानों का दौरा किया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन से स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और मरीजों के उपचार से संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और अस्पताल की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों के लिए संचालित गतिविधियों और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से केंद्र की व्यवस्थाओं, बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बच्चों से भी संवाद किया और आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया।


ये भी पढ़ें- 'फंसाने के लिए मेरे पास भेजते हैं': महिलाओं को लेकर भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का विवादित बयान, वीडियो हुआ वायरल

इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित जनविश्वास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सीधे जनता से संवाद करेंगे और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं तथा उनकी मांगों को सुनेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जनविश्वास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास कार्यों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को आगामी विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed