{"_id":"6180b3f3754c2e00960e32da","slug":"corona-virus-now-the-first-dose-can-be-administered-without-booking-the-slot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Covid Vaccine in UP: अब बिना स्लॉट बुक कराए लगवाई जा सकेगी पहली डोज, 80 फीसदी टीकाकरण वाले मोहल्ले में दूसरी डोज के लिए अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Covid Vaccine in UP: अब बिना स्लॉट बुक कराए लगवाई जा सकेगी पहली डोज, 80 फीसदी टीकाकरण वाले मोहल्ले में दूसरी डोज के लिए अभियान
Tue, 02 Nov 2021 09:52 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 02 Nov 2021 09:52 AM IST
सार
प्रदेश में अब तक 13 करोड़ 16 लाख 62 हजार लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें नौ करोड़ 85 लाख 15 हजार को पहली और तीन करोड़ 31 लाख 47 हजार को दूसरी डोज दी गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश में 80 फीसदी से अधिक पहली डोज वाले इलाके में विशेष अभियान चलाकर शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। वहीं, सोमवार को प्रदेश में क्लस्टर मॉडल 2 लागू कर दिया गया है। इसके तहत सात लाख 89 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब बिना स्लॉट बुक कराए पहली डोज लगवाई जा सकेगी। कोई भी व्यक्ति सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुक करते है, उन्हें सुबह 11 बजे तक प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाएगा।
प्रदेश में अब तक 13 करोड़ 16 लाख 62 हजार लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें नौ करोड़ 85 लाख 15 हजार को पहली और तीन करोड़ 31 लाख 47 हजार को दूसरी डोज दी गई है। टीकाकरण करने के लिए हर जिले में सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक टीकाकरण सेंटर खोला जा रहा है। क्लस्टर मॉडल 2 के तहत उन ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा, जिनके गांवों में ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
मच्छर व जल जनित रोगों से बचाने के लिए किए प्रबंध
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मच्छर और जल जनित रोगों से बचाव के लिए जरूरी चिकित्सीय प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कानपुर में जीका के 10 मामले सामने आने के बाद विशेष सावधानी बरती जा रही है। जीका वायरस एडिज मच्छर के काटने से फैलता है। इसलिए जिस प्रकार से डेंगू व चिकनगुनिया के लिए सावधानी बरती जाती है, वही तरीका अपनाना है।

Trending Videos
बाहर से आने वाले जांच जरूर कराएं
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने अपील की है कि दूसरे प्रदेश से आने वाले लोग हर हाल में कोविड जांच करा लें। जब तक जांच रिपोर्ट न आए, तब तक परिवार व दोस्तों से अलग रहें। सावधानी से ही इस बीमारी से निपटा जा सकता है। उन्होंने बताया कि तीन नवंबर को निगरानी समितियों का ओरियंटेशन कराया जाएगा।
इसके लिए डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निगरानी समितियों को बाहर से आने वाले लोगो को कोविड जांच कराने के लिए प्रेरित करना है और लक्षण होने पर उन्हें मेडिकल किट देना है। निगरानी समितियों को 25 हजार मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई है।