{"_id":"5eedbf188ebc3e42f0553d7d","slug":"corona-virus-in-up-new-corona-patients-found-dial-112-worker-included-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: कोरोना के 20 नए मरीज मिले, डायल 112 के पांच कर्मी शामिल, 24 घंटे तक बिल्डिंग सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: कोरोना के 20 नए मरीज मिले, डायल 112 के पांच कर्मी शामिल, 24 घंटे तक बिल्डिंग सील
Sat, 20 Jun 2020 01:17 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 20 Jun 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस के 20 नए मरीज मिले हैं। इसमें डायल 112 के पांच, केजीएमयू में इलाज के लिए आने वाले 5 और हसनगंज एक, इंदिरा नगर, जानकीपुरम एक, काकोरी एक और रहीमाबाद के मरीज शामिल हैं। UP 112 में पांच कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बिल्डिंग को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।
इस वजह से 112 सर्विस प्रभावित रहेगी। यूपी 112 के एडीजी असीम अरुण का कहना है कि 30 लोगों का सैंपल लिया गया था, जिनमें से पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं।
सभी लोग तकनीकी टीम के हैं जो सर्वर एरिया में काम करते हैं। सभी के इलाज की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि लखनऊ सीएमओ की राय के अनुसार, 24 घंटे के लिए बिल्डिंग को बंद कर दी गई है, उसे सैनिटाइज किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि दोपहर की शिफ्ट पूरी कर कार्यालय में स्थित कर्मी घर जाएंगे। शाम की शिफ्ट के कर्मी नहीं आएंगे। 24 घंटे के लिए भवन से सभी लोगों को बाहर रखा जाएगा। नगर निगम के सहयोग से सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है।

Trending Videos
यूपी 112 के एडीजी असीम अरुण ने कहा कि नागरिकों को सूचित किया जा रहा है कि कॉल न मिलने पर हमारे सोशल मीडिया हैंडल पर या 1073 मिलाकर सीधे जनपद नियंत्रण कक्ष में शिकायत दर्ज कराएं।