फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   corona virus in up live updates news cases found many districts lockdown

Corona Virus UP LIVE: सब्जियों, दूध और दवाओं के लिए भी बाहर ना निकलें: योगी

Tue, 24 Mar 2020 10:52 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 24 Mar 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
corona virus in up live updates news cases found many districts lockdown
लॉकडाउन के बावजूद लोगों की भीड़ - फोटो : ani

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।जिसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने पूरे सूबे को 27 मार्च तक के लिए लॉकडाउन कर दिया है। हालांकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया है कि दवाओं सहित आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं होने दी जाएगी। लोगों से अधिक से अधिक समय घर के अंदर रहने की अपील की जा रही है। कोरोना वायरस को लेकर हर पल प्रदेश से नई खबर आ रही है। यहां पढ़ें उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के प्रकोप से संबंधित हर अपडेट-

विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद में नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहा प्रदर्शन खत्म
मुरादाबाद के ईदगाह मैदान में नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन को खत्म करवा दिया गया है। मंगलवार सुबह पुलिस ने ईदगाह मैदान के धरनास्थल को खाली करवा कर प्रदर्शन खत्म कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से शाहीन बाग के बाद अलीगढ़ के थाना गेट स्थित शाहजमाल ईदगाह के बाहर 90 दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन को भी खत्म करवा दिया गया है। शाहजमाल का धरना स्थल पूरी तरह खाली हो चुका है।

लखनऊ में सड़कों पर पसरा सन्नाटा
लखनऊ में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। चप्पे-चप्पे पर तैनात होकर पुलिस निगरानी कर रही है। आवश्यक सेवाओं में शामिल लोगों को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।

सहारनपुर में हाई अलर्ट
सहारनपुर मंडल में एक कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन और सख्त रुख अख्तियार करने जा रहा है। मंडल के शामली जिले में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सहारनपुर को हाई अलर्ट जोन में कर दिया गया है। दरअसल सहारनपुर मंडल में मंगलवार को एक शख्स की कोरोना वायरस सैंपल जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई है। यह युवक दुबई से लौटा था।

कानपुर लॉकडाउन के बीच पुलिस सख्त
कानपुर के लॉकडाउन होने के बाद भी निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का डंडा चला। जिले भर में पुलिस ने 95 एफआईआर दर्ज कर 465 लोगों को गिरफ्तार किया। 388 लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा। सरकार के निर्देशों को न मानकर बेवजह सड़कों पर निकलने पर ये कार्रवाई जारी रहेगी।

33 हुई कुल संक्रमितों की संख्या
उत्तर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या अबतक 33 पहुंच चुकी है।

प्रयागराज में सब्जी मंडियों में भीड़
प्रयागराज में सुबह सवेरे लोग लॉकडाउन को ताक पर रखते हुए घरों से बाहर निकल आए। सब्जी मंडी में ज्यादा से ज्यादा बटोरने की होड़ लगी रही। इस दौरान कुछ लोग मास्क लगाए दिखे, लेकिन बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी थी जिन्होंने कोई एहतियात नहीं बरता।


सब्जियों, दूध और दवाओं के लिए भी बाहर ना निकलें: योगी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के 23 करोड़ लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे पास सब्जियों, दूध, दवाओं आदि जैसी आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है। आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए आप अपने घरों से बाहर न निकलें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।

कल से सब्जियों, दूध, फलों, दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं को आपके दरवाजे पर पहुंचाया जाएगा, इसके लिए हमने 10,000 से अधिक वाहनों लगाए हैं। मैं आपसे अपील करता हूं कि आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए बाजार न जाएं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed