{"_id":"5e5b71208ebc3ef3bd34974a","slug":"corona-virus-alert-issued-for-travellers-coming-from-11-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस : 11 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए अलर्ट जारी, 'होम आइसोलेशन' में रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस : 11 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए अलर्ट जारी, 'होम आइसोलेशन' में रहेंगे
Sun, 01 Mar 2020 01:54 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 11 देशों से आने वाले नागरिकों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। चीन, हांगकांग, सिंगापुर, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया, जापान, मलयेशिया, इंडोनेशिया, वियतनाम, इटली और ईरान से लौटे भारतीय नागरिकों को अगले 28 दिनों तक घर पर ही आइसोलेशन में रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
संयुक्त निदेशक संक्रामक रोग निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि यात्रियों के परिवारीजनों को भी मास्क लगाने और हाथों को साफ रखने को कहा गया है। छींकते-खांसते समय मुंह और नाक को ढंकने और तत्काल हाथ धोने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के स्टेट कंट्रोल रूम के अधिकारियों ने शनिवार को जारी दिशा-निर्देश में कहा है कि इन 11 देशों की यात्रा से लौटने के बाद यदि किसी यात्री को बुखार, जुकाम, कफ या सांस लेने में दिक्कत है तो वह तुरंत स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क करें।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने इटली, ईरान, सिंगापुर और कोरिया की यात्रा से बचने की भी सलाह दी है। विदेश यात्रा से लौटने वाले किसी भी यात्री के नोवल कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण मिलते हैं तो उन्हें अस्पताल में भर्ती करके आइसोलेशन में रखा जाएगा।