फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   corona vaccination booth will be created in uttar Pradesh.

यूपी में मतदान केंद्र की तरह बनेंगे कोरोना टीकाकरण के बूथ, ये है पूरी रणनीति

Mon, 14 Dec 2020 10:41 AM IST
ishwar ashish अमित यादव, अमर उजाला, लखनऊ
अमित यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Dec 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination booth will be created in uttar Pradesh.
यूपी में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मतदान केंद्र की तरह ही टीकाकरण बूथ बनाए जाएंगे। केंद्र सरकार ने राज्यों को कोविड-19 टीकाकरण के लिए चुनाव व पोलियो सहित अन्य राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के अनुभव को इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इन बूथों पर टीका लगाने वाले दो विशेषज्ञ, दो सहायक और स्वयंसेवी तैनात किए जाएंगे। एक बूथ पर अधिकतम 100 लोगों के टीकाकरण की योजना है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार भारत सरकार और नीति आयोग ने मिलकर कोविड-19 टीकाकरण के लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की है। इसमें वैक्सीन के भंडारण, कोल्ड चेन, वितरण व टीकाकरण को शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से नीति आयोग व केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई योजना पर चर्चा की थी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो एक बूथ पर दो वैक्सीनेटर होंगे। इनमें एएनएम, नर्स, एमपीडब्लू, फार्मासिस्ट में से कोई दो हो सकते हैं। इसके अलावा एक सहायक डाटा और रिकॉर्ड के लिए होगा। एक सहायक लॉजिस्टिक तैयारियों के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथ पर भीड़ प्रबंधन के लिए दो से तीन लोग लगाए जाएंगे। यह मानव संसाधन एनसीसी या फिर अन्य स्वयंसेवक हो सकते हैं। टीकाकरण लाभार्थी को पंजीकरण की जानकारी एसएमएस से दी जाएगी। टीका लगने के बाद क्यू आर बेस्ड इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed