{"_id":"62a7769eb68cc15b0358e7a2","slug":"corona-update-in-up-in-13-districts-with-zero-active-cases-found-infected-again-now-only-seven-districts-do-not-have-any-patient-of-kovid","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कोरोना अपडेट : शून्य सक्रिय मामले वाले 13 जिलों में फिर मिले संक्रमित, अब सिर्फ सात जिलों में नहीं है कोविड का कोई मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कोरोना अपडेट : शून्य सक्रिय मामले वाले 13 जिलों में फिर मिले संक्रमित, अब सिर्फ सात जिलों में नहीं है कोविड का कोई मरीज
Tue, 14 Jun 2022 12:13 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:13 AM IST
सार
प्रदेश में 14 मई को 15 जिले शून्य एक्टिव केस वाले थे। लेकिन एक माह बाद इनमें से 13 जिलों में फिर कोरोना संक्रमित सामने आए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में कोविड मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। एक माह में अमेठी समेत 13 जिलों ने शून्य एक्टिव केस का दर्जा खो दिया है। इन जिलों में फिर कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस तरह अब सिर्फ कौशांबी समेत सात जिलों में ही कोविड के सक्रिय मामले नहीं हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में 14 मई को 15 जिले शून्य एक्टिव केस वाले थे। लेकिन एक माह बाद इनमें से 13 जिलों में फिर कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। जिन जिलों में दोबारा संक्रमित पाए गए हैं, उनमें अमेठी में 4, बलरामपुर, हाथरस व कानपुर देहात में एक-एक, भदोही में 3, चित्रकूट में 6, देवरिया में 13, श्रावस्ती, एटा, मिर्जापुर व संत कबीरनगर में दो-दो, पीलीभीत में 7 और शाहजहांपुर में 16 केस हो गए हैं। अब सिर्फ कौशांबी, बदायूं, कासगंज, मऊ, मुजफ्फरनगर, रामपुर और महोबा शून्य एक्टिव केस वाले जिले हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में मिले 258 नए संक्रमित
प्रदेश में सोमवार को 258 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें सर्वाधिक 58 संक्रमित गौतमबुद्धनगर में मिले हैं। लखनऊ में 57, गाजियाबाद में 22, वाराणसी में 12, कानपुर में 7 और झांसी में 9 नए मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में एक-दो की संख्या में संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में 80 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अब प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1390 हो गई है।
विज्ञापन