{"_id":"615f46898ebc3ed0707df100","slug":"corona-testing-now-will-be-double-lucknow-news-lko599103212","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे राज्यों से लौटने वाले निकल रहे अधिक संक्रमित, त्योहार के चलते अब कोरोना जांच का ग्राफ होगा दोगुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे राज्यों से लौटने वाले निकल रहे अधिक संक्रमित, त्योहार के चलते अब कोरोना जांच का ग्राफ होगा दोगुना
विज्ञापन
राजधानी में कोरोना जांचे का ग्राफ बढ़ेगा। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
राजधानी में दूसरे राज्यों से लौटने वाले लोग लगातार संक्रमित निकल रहे हैं और त्योहारों के मद्देनजर हजारों यात्री घर वापसी भी करेंगे।
ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जांचों का ग्राफ अब दोगुना तक करने की तैयारी की है।
सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं हैं। कोरोना से प्रभावित राज्य या देश के बाहर से आने वालों की जांच जरूर कराने के निर्देश दिए हैं।
अभी रोजाना दस से 12 हजार लोगों की कोरोना जांच हो रही है। इस संख्या को दोगुना करने की तैयारी है। 20 हजार से अधिक लोगों की जांच होगी।
इसमें 60 प्रतिशत लोगों की एंटीजेन जांच कराई जाएगी। 40 प्रतिशत की आरटीपीसीआर जांच होगी। बताया कि बीते दिनों विदेश या फिर केरल से आने वाले संक्रमितों की जिनोम सिक्वेंसिंग कराई गई थी।
इसमें 11 संक्रमितों में डेल्टा वेरिएंट की पुष्टि हुई थी। ये सभी मरीज होम आइसोलेशन में थे। अब सभी ठीक हो चुके हैं।
कोरोना के तीन नए मरीज
राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं, जबकि एक मरीज ने वायरस को मात दी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तीनों केस कमांड हॉस्पिटल से आए हैं। इसमें किसी भी मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली है। सीएमओ डॉ. मनोज ने बताया कि जिले में अब 36 सक्रिय मामले हैं।