फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   corona test now in balrampur hospital also, report in 30 minutes

लखनऊः अब बलरामपुर अस्पताल में भी कोरोना की जांच, 30 मिनट में रिपोर्ट

Fri, 05 Jun 2020 01:14 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
corona test now in balrampur hospital also, report in 30 minutes
प्रतीकात्मक तस्वीर

अब लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में भी कोरोना की जांच हो सकेगी और 30 मिनट में रिपोर्ट भी मिल जाएगी। गुरुवार को ट्रूनेट मशीन लगा दी गई है। अफसरों का कहना है कि दो से तीन दिन के भीतर जांच शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अस्पताल को विशेष मशीन मुहैया कराई गई है।

विज्ञापन


मालूम हो कि वर्तमान में बलरामपुर अस्पताल से कोरोना के जो भी संदिग्ध मरीज आते हैं उनके सैंपल जांच के लिए केजीएमयू भेजे जाते हैं। केजीएमयू में अन्य जगहों से भी सैंपल आते हैं। इसके चलते कोरोना की जांच रिपोर्ट अगले दिन ही आ पाती है। इससे मरीजों के इलाज में दिक्कत आती है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने दो दिन पहले ही अस्पतालों में ट्रूनेट मशीन लगाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत गुरुवार को बलरामपुर चिकित्सालय में एक मशीन आ गई। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि मशीन चलाने के लिए चिकित्सा कर्मियों को प्रशिक्षित कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए क्या है ट्रूनेट मशीन

टीबी रोगियों की जांच में इस्तेमाल होने वाले ट्रूनेट मशीन अब कोरोना जांच के काम आएगी। बैटरी से चलने के कारण इस मशीन को कहीं भी लगाया जा सकता है। ट्रूनेट मशीन फोर-वे होती है, इसके कारण एक बार में 32 से 48 नमूनों की जांच आसानी से की जा सकती है। इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च ने मशीन को कोरोना की जांच के लिए उपयुक्त बताया है।

आरटीपीसीआर से तीन गुनी सस्ती जांच
विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रूनेट मशीन से कोविड-19 की जांच काफी सस्ती है। आरटीपीसीआर से कोरोना जांच करने में करीब 4500 रुपये प्रति नमूना खर्च आता है जबकि ट्रूनेट मशीन से वही जांच केवल 1000-1500 रुपये में हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed