{"_id":"5ea432818ebc3e9066315c84","slug":"corona-suspected-patient-died-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः कोरोना के संदिग्ध मरीज की मौत, सांस लेने में थी तकलीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः कोरोना के संदिग्ध मरीज की मौत, सांस लेने में थी तकलीफ
Sat, 25 Apr 2020 06:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 25 Apr 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के सिविल अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां कोरोना हॉटस्पॉट से सटे इलाके डालीगंज के मनकामेश्वर के पास रहने वाले सुरेश यादव (57) को भर्ती नहीं किया गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी।
विज्ञापन
अस्पताल में दो इंजेक्शन लगाने बाद उन्हें घर भेज दिया गया। देर शाम अचानक हालत बिगड़ने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। तीमारदार पहले सुरेश को बलरामपुर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
आरोप है कि वहां गार्ड ने अस्पताल का गेट ही नहीं खोला। काफी देर इंतजार के बाद तीमारदार उन्हें सिविल अस्पताल ले आए। आरोप है कि मरीज को निमोलिएज करने संग दो इंजेक्शन लगाए।
विज्ञापन
इसके बाद घर भेज दिया। सिविल अस्पताल के निदेशक डीएस नेगी का कहना है कि मरीज को इलाज देकर घर भेजा गया था। उसकी हालत में सुधार हो गया था।