{"_id":"5fc10301fa69bb3aa5658f49","slug":"corona-records-1-83-lakh-samples-tested-in-up-2366-new-patients-revealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कोरोना के रिकार्ड 1.83 लाख नमूनों की जांच, 2366 नए मरीज सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कोरोना के रिकार्ड 1.83 लाख नमूनों की जांच, 2366 नए मरीज सामने आए
Fri, 27 Nov 2020 07:15 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 27 Nov 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
अमित मोहन प्रसाद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी ने कोरोना की जांच में फिर रिकार्ड बनाया है। बृहस्पतिवार को एक दिन में अधिकतम 183557 नमूनों की जांच की गई। इससे पहले 1.78 लाख नमूनों की जांच एक दिन में की गई थी। इसी के साथ शुक्रवार को 2366 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में इस समय 25639 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 12455 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 2281 निजी अस्पतालों में भुगतान के आधार पर अपना इलाज करा रहे हैं। अन्य राजकीय अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज करा रहे हैं। अब तक कुल 307814 ने होम आइसोलेशन का विकल्प चुना है। इनमें से 295359 अपने होम आइसोलेशन का समय पूरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि लक्षण विहीन होने पर ही होम आइसोलेशन के विकल्प का इस्तेमाल करने का मौका दिया जा रहा है। इसके लिए घर में अलग कमरा और शौचालय होना चाहिए।
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में अब तक 504411 लोग संक्रमण के बाद स्वस्थ होकर डिस्र्चाज किए जा चुके हैं। कुल 7697 मरीजों की मौत हुई है। बृहस्पतिवार को आरटीपीसीआर के लिए 71922 नमूने जिलों से जांच के लिए भेजे गए थे। प्रदेश में अब तक कुल 18819807 टेस्ट किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में फोकस टेस्टिंग जारी है। अभी तक फोकस टेस्टिंग में ज्यादा संक्रमण नहीं मिला है। शुक्रवार को भी सरकारी और निजी कार्यालयों के कर्मचारियों टेस्टिंग कराई गई है।