फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CORONA

पांच दिन में छह हजार युवाओं को लगेगा टीका

Wed, 02 Jun 2021 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। जिले में पौने दो लाख लोगों को टीका लगवाने के बाद करीब 15 लाख युवाओं को कोरोना से जंग में मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है। एक जून से शुरू टीकाकरण में हर रोज 1200 युवकों में टीके लगाए जा रहे हैं। बुधवार को जिले में 1200 युवाओं समेत 2225 लोगों को टीके लगाए गए। 15 जून से युवाओं में टीकाकरण में तेजी लाने की कार्ययोजना बनाई गई है। टीकाकरण सेंटरों पर युवकों में टीका लगवाने को लेकर उत्साह देखने को मिला। हालांकि सेंटरों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। पांच दिन में छह हजार युवाओं में टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण में जिले में पौने दो लाख से अधिक लोगों में टीकाकरण का काम पूरा हो गया है। एक जून से जिले में 18 वर्ष की उम्र से अधिक युवाओं में टीकाकरण का काम शुरू किया गया है। करीब 15 लाख युवाओं में टीकाकरण कर कोरोना से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। आगामी 15 जून से युवाओं में प्रति दिन अधिक से अधिक युवाओं में टीके लगाए जाएंगे। बताया कि पांच दिन में छह हजार युवाओं में टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के सभी सेंटरों आईएमए भवन, पीएचसी देवानंदपुर, गोराबाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बीएसए दफ्तर, जिला अस्पताल सहित नौ स्थानों पर टीकाकरण किया गया। जिले की सीएचसी में भी युवाओं के साथ ही 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीके लगाए गए। बुधवार को एम्स में 120, सीएचसी बछरावां में 149, लालगंज में 157, महराजगंज में 100, डलमऊ में 90, बेलाभेला में 70, अमावां में 65, ऊंचाहार में 79 लोगों को टीके लगाए गए। दिनभर में 2225 लोगों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में 592 युवाओं समेत 782 को लगे टीके
शहर के टीकाकरण सेंटरों पर बुधवार को 592 युवाओं समेत 782 लोगों को टीके लगाए गए। एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि आईएमए में 84, पीएचसी गोराबाजार में 88 और देवानंदपुर पीएचसी में 90 युवाओं ने टीका लगवाया। वर्क प्लेस रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बीएसए और आईएमए में 50-50 युवाओं ने टीके लगवाए। 12 वर्ष से कम उम्र के 70 अभिभावकों को टीके लगवाए गए। जिला अस्पताल के सीएचओ हाल में 45 वर्ष की उम्र से अधिक 60, बस स्टेशन पर 10, रेलवे स्टेशन पर 30 और आईएमए भचन में 20 लोगों को टीके लगाए गए। उन्होंने 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं में टीकाकरण के लिए हर रविवार को स्टॉट खोले जाएंगे। एक ही दिन में टीकाकरण के लिए युवाओं को बुकिंग करवानी होगी।

बुधवार को 1200 युवाओं समेत 2225 लोगों ने टीका लगवाया है। आगामी 15 जून से टीकाकरण में और तेजी आएगी। युवाओं में टीका लगवाने के लिए उत्साह देखने को मिल रहा है। सेंटरों पर टीकाकरण के लिए लंबी भीड़ लग रही है। डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed