{"_id":"5e81c09b8ebc3e76a420f861","slug":"corona-positive-case-found-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में सोमवार को 15 नए कोरोना पॉजिटिव, पर तीन मरीज ठीक होकर वापस घर गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में सोमवार को 15 नए कोरोना पॉजिटिव, पर तीन मरीज ठीक होकर वापस घर गए
Mon, 30 Mar 2020 08:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 30 Mar 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में सोमवार को 15 नए मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, अच्छी खबर ये है कि पहले पॉजीटिव रहे तीन मरीज ठीक हो गए हैं जिन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
15 नए मरीजों के साथ यूपी में अब तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 96 हो गई है। सोमवार को 6 नोएडा, 6 मेरठ, एक आगरा, एक लखनऊ और एक मरीज बुलंदशहर का पाया गया।
बता दें कि लखनऊ में दस दिन बाद कोई कोरोना पॉजिटिव पाया गया। गौरतलब है कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि ठीक हुए मरीजों को पौष्टिक आहार और गर्म पानी दिया गया। उन्हें कोई दवा नहीं दी गई।
विज्ञापन
इसके पहले लखनऊ वासियों के लिए रविवार का दिन भी राहत भरा रहा। यहां नौवें दिन भी कोई मरीज पॉजिटिव नहीं मिला। शनिवार को लिए गए सभी 14 सैंपल निगेटिव पाए गए। केजीएमयू की लैब में शनिवार शाम से रविवार दोपहर तक प्रदेशभर से आए 79 नमूनों की जांच हुई। सभी जांच में निगेटिव पाए गए।
विज्ञापन
केजीएमयू प्रवक्ता डॉ सुधीर सिंह के मुताबिक, केजीएमयू में सात कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं। सभी की तबीयत ठीक है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत की निगरानी कर रही है।
वहीं, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित करने का काम तेजी से चल रहा है। मरीज के साथ खुद को कैसे संक्रमण से बचाया जाए, इसकी बारीकियां सिखाई जा रही हैं।