फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona patients doubled after unlock 1.0 in UP

यूपी में अनलॉक 1.0 के बाद दोगुने हो गए मरीज, हर दिन सामने आए औसतन 500 कोरोना पॉजिटिव

Sun, 28 Jun 2020 09:49 AM IST
शाहरुख खान अमित यादव, अमर उजाला, लखनऊ
अमित यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 Jun 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
Corona patients doubled after unlock 1.0 in UP
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
प्रदेश में अनलॉक 1.0 के बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। हर दिन औसतन 500 से अधिक मरीज सामने आए हैं। इस दौरान एक दिन में अधिकतम 817 मरीजों का आंकड़ा भी पार हुआ। 
विज्ञापन


पूरे देश के साथ ही प्रदेश में भी 1 जून को अनलॉक 1.0 की शुरुआत हुई थी। उस दिन प्रदेश में 8361 मरीज थे। 6 जून को आंकड़ा 10103 तक पहुंच गया। इसके बाद हर दिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती गई। 
विज्ञापन


8 जून को मरीजों की संख्या ने 11 हजार का आंकड़ा लगभग छू लिया। 17 जून को कोरोना पॉजिटिव मरीज 15181 हो गए। 25 जून को मरीजों की संख्या 20325 और 27 जून को 21694 पहुंच गई।   
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच की संख्या भी बढ़ी 
अनलॉक के बाद मरीजों की संख्या बढ़ने की सबसे बड़ी वजह जांच की सुविधा में बढ़ोतरी भी रही। प्रदेश में 27 मई को 7725 नमूनों की जांच हुई थी। वहीं, 27 जून को नमूना जांचने की क्षमता बढ़कर 20028 हो गई है। इससे पहले 19 जून को 17221 नमूनों की जांच हुई, 24 जून को 15113 नमूनों की जांच और 26 जून को 19387 नमूनों की जांच की गई थी। इस समय प्रदेश में 22 राजकीय व नौ निजी पैथोलॉजी में कोरोना वायरस जांच की सुविधा है। 
 

ऐसे बढ़ी मरीजों की संख्या 

तिथि    नए मरीज    कुल मरीज 
15 जून    480    14095 
16 जून    502    14598 
17 जून    581    15181 
18 जून    604    15785 
19 जून    817    16602 
20 जून    592    17194 
21 जून    596    17790 
22 जून    605    18395 
23 जून    576    18971 
24 जून    700    19671 
25 जून    654    20325 
26 जून    762    21087 
27 जून    607    21694
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed