फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona pateint increased, wearing mask is important

बढ़ रहा कोरोना, मास्क है जरूरी, राजधानी में 28 केस और मिले, महज दस फीसदी लोग लगा रहे मास्क

Sat, 13 Mar 2021 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Corona pateint increased, wearing mask is important
सरोजनी नायडू मार्ग में शनिवार को लगे साप्ताहिक बाजार में अधिकतर लोग बिना मास्क लगाए थे। साथ ही स? - फोटो : LKO CITY
लखनऊ। राजधानी में कोरोना के मामले रोजाना बढ़ते जा रहे हैं, बावजूद इसके लोग अब भी लापरवाही बरत रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि महज दस फीसदी लोग ही मास्क लगा रहे हैं। ऐसे में संक्रमण की रफ्तार फिर बढ़ने की आशंका जताई गई है। शनिवार को कोरोना के 28 नए मामले सामने आए। वहीं, 18 ने वायरस को मात दी। मौजूदा समय में कोरोना के 251 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान के लिए कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग टीमों ने 4590 सैंपल लिए। आलमबाग, हजरतगंज और इंदिरानगर में पांच-पांच मरीज मिले। वहीं, जानकीपुरम और गोसाईं गंज में दो-दो संक्रमित मिले। शनिवार शाम तक चार मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा सका। एक ने होम आइसोलेशन का अनुरोध कर एंबुलेंस लौटा दी।
विज्ञापन

अस्पतालों में भी प्रोटोकॉल का पालन नहीं
सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि निजी अस्पतालों में भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए पुलिस विभाग को पत्र भेजकर सख्ती से इसका अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं। इन दिनों होली के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। घर से निकलने वाले करीब 90 प्रतिशत लोग मास्क नहीं लगवा रहे हैं। ये सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस विभाग को बाजारों में बिना मास्क घूम रहे लोगों पर सख्ती करने को कहा है। साथ ही निजी व सरकारी अस्पतालों में मरीजों व तीमारदारों को मास्क लगाने के बाद ही प्रवेश देने का आदेश जारी किया है। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर के मुताबिक, लापरवाही से राजधानी में संक्रमण बढ़ सकता है, ऐसे में सख्ती बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed