फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona in UP: 1908 new patients in the state, 140 people died in 24 hours

यूपी में कोरोना : 24 घंटे में प्रदेश में 1908 नए मरीज, 140 लोगों की मौत

Sun, 30 May 2021 07:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 30 May 2021 07:48 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण कम होता नजर आ रहा है। शहर से लेकर गांव तक चले अभियान के बाद पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला भी थमता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Corona in UP: 1908 new patients in the state, 140 people died in 24 hours
कोरोना सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी

विस्तार

प्रदेश में संक्रमण की दर में लगातार गिरावट हो रही है। रविवार को 1908 नए मरीज मिले हैं जबकि 6713 डिस्चार्ज हुए हैं। बीते 24 घंटे में 140 मरीजों की मौत हो गई है। प्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण कम होता नजर आ रहा है। शहर से लेकर गांव तक चले अभियान के बाद पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला भी थमता नजर आ रहा है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में 30 अप्रैल के 03 लाख 10 हजार 783 मरीजों की पीक की स्थिति के सापेक्ष एक माह में 87 फीसदी की गिरावट हो गई है। वर्तमान में 41,214 कोरोना केस एक्टिव हैं। रिकवरी दर 96.4 फीसदी हो गई है। बीते 24 घंटो में 1,908 मरीज पाए गए हैं। जबकि  24 अप्रैल को सर्वाधिक 38,055 मरीज मिले थे। बीते 24 घंटों में 03 लाख 40 हजार 96 लोगों की जांच की गई है। इसमें 1.42 लाख सैम्पल आरटीपीसीआर माध्यम से जांचे गए। अब तक यहां 04 करोड़ 90 लाख 96 हजार 625 सैम्पल की टेस्टिंग हुई है। 
विज्ञापन


सिर्फ 2 जिलों में 100 से अधिक मरीज
प्रदेश में रविवार को सिर्फ 2 जिलों में 100 से अधिक मरीज मिले हैं। इसमें लखनऊ में 109 तो मेरठ में 112 मरीज मिले हैं। इसी तरह वाराणसी में 64, कानपुर नगर में 21, गौतम बुद्ध नगर में 98, गोरखपुर में 86, गाजियाबाद में 91, बरेली में तिरालिस, मुरादाबाद में 31, झांसी में 35, सहारनपुर में 80, मुजफ्फरनगर में 80, आगरा में 15, लखीमपुर खीरी 75, बुलंदशहर में 54, अयोध्या में 48, बाराबंकी में 12, रायबरेली में 47, सुल्तानपुर में 13, गोंडा में नौ, बस्ती में 12, बहराइच में 11, अंबेडकरनगर में 15 मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितनी हुई मौत
प्रदेश में रविवार को 140 लोगों की मौत हुई है। अब तक मरने वालों की कुल संख्या 20346 हो गई है। प्रदेश में 32 जिलों में एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। इसी तरह गोरखपुर में 15, प्रयागराज में 12, कुशीनगर में 12, लखनऊ में 5, वाराणसी में चार, कानपुर नगर में एक, मेरठ में 9, गौतम बु़द्धनगर में छह, बरेली में तीन, मुरादाबाद में चार, झांसी में आठ, सहारनपुर में चार, प्रतापगढ़ में चार, बस्ती में तीन लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed