{"_id":"60bd04598ebc3ee47f7450f9","slug":"corona-in-up-1165-new-cases-found-101-patients-died-positivity-rate-0-40-percent-for-seven-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कोरोना : 1165 नए केस मिल, 101 मरीजों की मौत, सात दिनों से पॉजिटिविटी रेट 0.40 फीसदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कोरोना : 1165 नए केस मिल, 101 मरीजों की मौत, सात दिनों से पॉजिटिविटी रेट 0.40 फीसदी
Sun, 06 Jun 2021 10:52 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:52 PM IST
सार
यूपी में एक संक्रमित व्यक्ति एक से भी कम व्यक्ति को संक्रमित कर रहा है। सिर्फ पांच जिले ही है ऐसे हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट 1 से 1.2 प्रतिशत है।
विज्ञापन
corona update
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे नियंत्रित हो रहा है। बीते सात दिनों से पॉजिटिविटी रेट 0.40 फीसदी है। यानी एक संक्रमित व्यक्ति एक से भी कम व्यक्ति को संक्रमित कर रहा है। सिर्फ पांच जिले ही है ऐसे हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट 1 से 1.2 प्रतिशत है। स्थिति यह है कि 3,09,674 नमूनों की जांच के बावजूद रविवार को सिर्फ 1165 नए संक्रमित मिले और 101 मरीजों की मौत हुई। वहीं, 2446 लोग स्वस्थ हुए।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि सक्रिय केस 17928 ही रह गए हैं। संक्रमण की रिकवरी दर बढ़कर 97.7 फीसदी हो गई है। कानपुर में सबसे अधिक 102 नए मरीज मिले हैं। इसको लेकर सरकार ने चिंता जताई है। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वह मरीजों के संपर्क में आए कम से कम 12 से 15 लोगों की जांच की जाए। कानपुर के अलावा 91 मरीज गौतमबुद्ध नगर में मिले हैं। लखनऊ में 42 नए केस मिले हैं।
विज्ञापन
इन चार जिलों में ही 600 से ज्यादा सक्रिय केस
मेरठ 1179
लखनऊ 999
सहारनपुर 955
गोरखपुर 718
इन जिलों में आंशिक कोरोना कर्फ्यू हटाने पर 8 जून को विचार किया जाएगा।