फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona ifected state returned 2500 people on radar

संक्रमित राज्यों से लौटे जिले के ढाई हजार यात्री रडार पर, कोविड कमांड सेंटर और मोहल्ला समितियों के जरिये करवाई जा रही है निगरानी

Sat, 13 Mar 2021 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Corona ifected state returned 2500 people on radar
Corona ifected state returned 2500 people on radar
लखनऊ। पांच संक्रमित राज्यों से आने वाले राजधानी के करीब ढाई हजार लोग इसके रडार पर हैं। कोविड कमांड सेंटर से इनकी निगरानी कराई जा रही है। राहत है कि इनमें से किसी की जांच रिपोर्ट अभी तक पॉजिटिव नहीं आई है। बावजूद इसके एहतियातन मोहल्ला समितियों के जरिये भी नजर रखवाई जा रही है। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर के मुताबिक, होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। कहा कि मुंबई, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब और छत्तीसगढ़ से रोजाना सैकड़ों लोग रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। इनमें से जिले के सभी यात्रियों को रडार पर रखा जा रहा है। राजधानी में रोजाना करीब साढ़े सात हजार यात्री मुंबई से आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि इनमें से जिले के ही 200 से अधिक यात्रियों को सर्विलांस पर रखा जा रहा है।
विज्ञापन

होटल वाले अपडेट करेंगे यात्रियों का ब्योरा
राजधानी के होटलों में भी बाहर से आने वाली यात्री रुकते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने सभी होटल मालिकों को गूगल शीट पर अपने यहां बाहर से आने वालों की जानकारी रोजाना अपलोड करने के लिए कहा है। शाम को यह लिस्ट रैपिड रिस्पांस टीम को दी जाती है। यह अगले दिन जाकर सैंपल लेती है, ताकि अगर संक्रमण की जांच हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed