{"_id":"5e8ed7758ebc3e78bf17588e","slug":"corona-has-not-spread-in-the-community-but-still-be-careful","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः कम्युनिटी में नहीं फैला कोरोना, सेल्फ क्वारंटीन का पालन कर बच सकते हैं महामारी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः कम्युनिटी में नहीं फैला कोरोना, सेल्फ क्वारंटीन का पालन कर बच सकते हैं महामारी से
Thu, 09 Apr 2020 02:25 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 Apr 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है, लेकिन अभी यह कम्युनिटी में नहीं फैला है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि लोग सेल्फ क्वारंटीन के नियमों का पालन करते हुए खुद को बचाते रहे तो इस महामारी से निपटा जा सकता है।
विज्ञापन
लखनऊ में पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 22 हो गई है। जमातियों के आने से पहले राजधानी में 10 लोग कोरोना से पीड़ित थे। इसके बाद बुधवार तक 12 अन्य चपेट में आ गए।
विज्ञापन
इनमें ज्यादातर वही हैं जो जमातियों से किसी न किसी रूप में संपर्क में थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांच अप्रैल को राजधानी के 48 लोगों के सैंपल लिए थे, जिनमें छह पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
इसी तरह 6 अप्रैल को 63 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें एक पॉजिटिव, 7 अप्रैल को 13 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें पांच लोग पॉजिटिव आए हैं, जबकि आठ अप्रैल को 47 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए।
जिन्होंने क्वारंटीन का पालन किया, वे चपेट में नहीं आए
सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि जमातियों के आने के बाद जो मरीज पॉजिटिव आ रहे हैं वे किसी न किसी रूप में क्लोज कांटेक्ट वाले हैं। यानी जिन लोगों ने क्वारंटीन का पालन किया है वे कोरोना की चपेट में नहीं आए।
अभी तक जमातियों के संपर्क में आने वाले सभी पॉजिटिव मरीज पूरी तरह से ठीक हैं। लोहिया संस्थान के इमरजेंसी मेडिसिन के डॉ. राजीव रतन सिंह कहते हैं कि कोरोना अभी कम्युनिटी तक नहीं पहुंचा है।
यह चंद लोगों के बीच है। लोग क्वारंटीन का पालन करते रहे तो इसे रोका जा सकता है। केजीएमयू के मेडिसिन विभाग के डॉ. सुधीर कुमार वर्मा कहते हैं कि जो मरीज मिले हैं वे सीमित दायरे के हैं। ऐसे में इसे कम्युनिटी बेस्ड नहीं माना जा सकता है।