फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Corona fear returned?: Deputy CM Brajesh Pathak said no need to panic about the new variant

लौटा कोरोना का डर?: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा घबराने की जरूरत नहीं, अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम

Thu, 21 Dec 2023 07:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 21 Dec 2023 07:22 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हर अस्पताल में आक्सीजन से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। व्यापक स्तर पर जांच कराया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई मरीज नहीं मिला है। 

विज्ञापन
Corona fear returned?: Deputy CM Brajesh Pathak said no need to panic about the new variant
कोविड। डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उप मुख्मयंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कोरोना का नया सब वैरिएंट से घबराने की जरूरत नहीं है। प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की वर्चुअल बैठक में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश की स्थिति से वाकिफ कराया। बताया कि उत्तर प्रदेश के हर अस्पताल में आक्सीजन से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। व्यापक स्तर पर जांच कराया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई मरीज नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर सामने आने वाले केस में कोरोना का कोई नया वैरिएंट नहीं मिला है बल्कि यह सब वैरिएंट हैं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


गाजियाबाद में मिला केस
सात महीने बाद गाजियाबाद में कोरोना का पहला केस मिला है। निजी चिकित्सक ने निजी लैब में मरीज की जांच कराई है, जिसमें कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीज और उसके परिवार से सभी सदस्यों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


दिल्ली में मिले तीन केस
दिल्ली में मंगलवार को तीन कोरोना के नए केस मिले हैं। सभी मरीजों का उपचार अलग अलग अस्पतालों में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अब राजधानी में 20 लाख 14 हजार 448 मामले संक्रमण के दर्ज हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसजीपीजीआई पहुंचे ब्रजेश पाठक, उच्च स्तरीय जांच के निर्देश

 एसजीपीजीआई में सोमवार को आग लगने से दो लोगों की मौत के बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को संस्थान पहुंचे। चिकित्साधिकारियों के साथ दुर्घटनास्थल पर जाकर उन्होंने मामले की जानकारी ली और उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही।डिप्टी सीएम ने बताया कि फिलहाल दुर्घटनास्थल सील कर दिया गया है। सफाई कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट से घटना के कारणों का पता चलेगा। सरकार ने पीजीआई सहित प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों व ऑपरेशन थियेटरों का फायर ऑडिट कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed