{"_id":"609759d6d5d4751b6a29ce83","slug":"corona-curfew-may-extend-for-one-more-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोरोना कर्फ्यू एक सप्ताह और बढ़ाने की तैयारी, जल्द होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कोरोना कर्फ्यू एक सप्ताह और बढ़ाने की तैयारी, जल्द होगा फैसला
Sun, 09 May 2021 09:11 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 09 May 2021 09:11 AM IST
सार
कर्फ्यू हटाने पर गांवों में संक्रमण में और तेजी आ सकती है। वहीं, 14 मई को ईद का त्यौहार है। ऐसे में, कोई खतरा न लेते हुए कोरोना कर्फ्यू एक सप्ताह और बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संक्रमण का फैलाव कम करने के लिए उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू कम से कम एक सप्ताह और बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। पंचायत चुनाव के बाद गावों में संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है।
विज्ञापन
कर्फ्यू हटाने पर गांवों में संक्रमण में और तेजी आ सकती है। वहीं, 14 मई को ईद का त्यौहार है। ऐसे में, कोई खतरा न लेते हुए कोरोना कर्फ्यू एक सप्ताह और बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि शीर्ष स्तर से जो निर्णय होगा, उसका पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि 10 मई के बाद जो कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया जाएगा उसमें कुछ सख्तियां भी बढ़ाई जा सकती हैं। बिना कोरोना कर्फ्यू पास के अनाधिकृत रुप से घर से निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यूपी में 30 अप्रैल के बाद से ही आंशिक कोरोना कर्फ्यू है। इसका असर यह हुआ कि कोरोना के सक्रिय मामलों में 60 हजार की कमी आ गई है।