{"_id":"606623cd8ebc3ed3f712a5ca","slug":"corona-attack-on-youth-lucknow-news-lko5722535118","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी के कोविड अस्पतालों के आईसीयू में भर्ती कोरोना मरीजों में 25 फीसदी युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी के कोविड अस्पतालों के आईसीयू में भर्ती कोरोना मरीजों में 25 फीसदी युवा
विज्ञापन
कोरोना युवाओं को ले रहा चपेट में।
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमांशु अवस्थी
कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इसकी चपेट में युवा वर्ग भी तेजी से आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोविड अस्पतालों के आईसीयू में भर्ती मरीजों में 25 फीसदी मरीज युवा वर्ग के हैं।
इनकी आयु 25 से 40 के बीच है। यही नहीं, कई युवाओं की जान भी जा चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि युवा वर्ग को भी सतर्क रहने की जरूरत है। जरा सी चूक उनके संग परिवार के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।
लोहिया संस्थान के कोविड अस्पताल में बृहस्पतिवार तक 60 मरीज भर्ती थे। इसमें 40 मरीज आईसीयू में गंभीर हालत में ऑक्सीजन स्पोर्ट पर हैं। इसमें 12 मरीज युवा वर्ग के हैं।
विज्ञापन
संस्थान प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह के मुताबिक, युवा वर्ग भी तेजी से वायरस की चपेट में आ रहा है। कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन करें और मास्क लगाए व सामाजिक दूरी बनाए रखें।
वहीं, लोकबंधु अस्पताल में 35 मरीज भर्ती हैं। इसमें 5 मरीज आईसीयू में शिफ्ट कराए जा चुके हैं। इसमें दो युवा वर्ग के हैं। केजीएमयू कोविड अस्पताल में 136 मरीज भर्ती हैं। इसमें 68 मरीज आईसीयू में हैं।
इसमें युवा वर्ग की तादाद 13 है। पीजीआई कोविड अस्पताल में 80 मरीज भर्ती हैं। इसमें 35 से अधिक मरीज आईसीयू में है। करीब 10 मरीज युवा वर्ग में शामिल हैं।
सीएमओ डॉ. संजय भटनागर के मुताबिक, युवा वर्ग तेजी से कोरोना की जद में आ रहा है। कई युवाओं की जान भी जा चुकी है। ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है।
मार्च में सबसे अधिक संक्रमित हुए युवा
स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड की माने तो एक से 31 मार्च तक सबसे अधिक संक्रमित युवा वर्ग के लोग हुए हैं। इनकी उम्र 30-39 के बीच में रही। इनकी संख्या एक हजार रही। वहीं, 20-29 की उम्र के 950 से अधिक युवा वायरस की चपेट में आए। उधर, अधेड़ उम्र के लोगों के पॉजिटिव आने का प्रतिशत दोनों से कम रहा। इनकी संख्या 800 के पार रही। जबकि 50 से 60 की आयु वाले लोगों की संख्या करीब 850 रही। जबकि बुजुर्गों के पॉजिटिव आने का आंकड़ा सबसे कम 750 पर सिमट गया।
बच्चों को भी कोरोना ने जकड़ा
मार्च से तबाही मचाने वाले कोरोना ने मासूम बच्चों को भी अपनी गिरफ्त में लिया। 0 से 9 साल के उम्र 150 बच्चें वायरस की चपेट में आए। वहीं, दस साल से अधिक और 19 वर्ष की उम्र के बालिग युवाओं का प्रतिशत भी कम नहीं रहा। करीब 340 से अधिक बालिग युवा को कोरोना ने अपनी जद में लिया।