फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   copy checking could not be started in aprail

अप्रैल में मूल्यांकन शुरू होने के नहीं बन रहे आसार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
copy checking could not be started in aprail
लखनऊ। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। 25 अप्रैल से मूल्यांकन कार्य प्रस्तावित है, लेकिन इसको लेकर अभी तक किसी प्रकार का लिखित में आदेश जारी नहीं किया गया। न विभाग को निर्देश दिए गए हैं और न ही शिक्षकों को कोई जानकारी दी गई है। मूल्यांकन कार्य प्रारंभ करने के लिए तैयारी करनी है कि नहीं विभाग को इसकी भी जानकारी नहीं। यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 15 मार्च से प्रारंभ हुआ था। जिले के चार केंद्रों पर शिक्षकों के विरोध के बीच मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ लेकिन 16 मार्च की शाम को ही स्थगित कर दिया गया। इसके बाद से ही मूल्यांकन कार्य स्थगित है।
विज्ञापन
लॉकडाउन की वजह से मूल्यांकन कार्य की नई तिथि घोषित नहीं हो पा रही है। 25 अप्रैल से मूल्यांकन कार्य प्रस्तावित है जिसको लेकर शिक्षकों के बीच विरोध के स्वर भी उठ रहे हैं। अभी तक न तो विभाग को न शिक्षकों को इसको लेकर कोई निर्देश जारी किए गए हैं। यदि मूल्यांकन कार्य शुरू होता है तो उसके लिए पहले सभी चार केंद्रों को सैनिटाइज कराना होगा। कक्षाओं की साफ-सफाई करानी होगी। वही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो इसके लिए केंद्रों पर अतिरिक्त सुविधाएं भी मुहैया करानी होगी। कॉपी चेक करने वाले शिक्षकों को पास जारी करना होगा। मूल्यांकन में करीब 4000 शिक्षक लगाए गए हैं। इन सारी तैयारियों को पूरा करने के लिए विभाग को काफी समय की जरूरत है और मशक्कत भी करनी होगी। लेकिन मूल्यांकन कार्य प्रारंभ करने को लेकर अभी तक विभाग को कोई दिशा-निर्देश नहीं दिया गया है। वहीं शिक्षकों को भी कोई जानकारी नहीं दी गई है कि कि उन्हें क्या करना है। यदि कॉपियों को घर भेज कर शिक्षकों से चेक कराना है तो इसकी भी अलग से व्यवस्था करनी होगी और नियमों को लेकर शिक्षकों को जानकारी भी देनी होगी। लेकिन मूल्यांकन करना है कि नहीं, किस पद्धति से करना है, ऐसी किसी बात को लेकर अभी तक कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किया गया है। राजधानी में राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज हुसैनाबाद, अमीनाबाद इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज मैं मूल्यांकन कार्य होना है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री डॉ.आरपी मिश्रा ने बताया कि अभी तक केंद्रीय मूल्यांकन कार्य को लेकर विभाग की तरफ से कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन की स्थिति में घर से ही कॉपियों को चेक कराया जा सकता है।हरियाणा और मध्य प्रदेश में कॉपियां चेक कराईं गईं। फिलहाल इस व्यवस्था को लेकर भी अभी तक कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मूल्यांकन कार्य को लेकर शासन की तरफ से जैसे ही निर्देश जारी होंगे तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed