फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cop tried to commit suicide

‘कांस्टेबल ऑफ द मंथ’ ने की खुदकुशी की कोशिश, ये थी वजह

Sat, 10 Mar 2018 03:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 10 Mar 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
cop tried to commit suicide
मोनिका शर्मा - फोटो : amar ujala
लखनऊ में हुसैनगंज की कांस्टेबल ऑफ द मंथ ने शुक्रवार रात को खुदकुशी की कोशिश की। उसने थाने में स्थित अपने कमरे में नींद की गोलियां खा ली थीं। सूचना मिलते ही आनन-फानन में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां उसकी स्थित खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिवारीजनों के मुताबिक पति से काफी दिनों से विवाद चल रहा है। अलीगढ़ की रहने वाली मोनिका शर्मा हुसैनगंज थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। वह सीसीटीएनएस में कम्प्यूटर का कार्य देखती है।
विज्ञापन


मोनिका की शादी अलीगढ़ के ही अजय कुमार से हुई थी। छह साल का एक बेटा है। चार साल से पति से अलग हैं, दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है। शुक्रवार दोपहर ढाई बजे तक अपनी ड्यूटी करने के बाद वह कमरे में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नींद की दवा की ली अतिरिक्त खुराक

cop tried to commit suicide
देर शाम करीब साढ़े आठ बजे कमरे के अंदर से चार साल के बेटे के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने दरवाजा धक्का देकर खोला तो मोनिका अंदर बेहोश थी।

इसकी सूचना इंस्पेक्टर को दी। इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। डॉक्टरों के मुताबिक मोनिका ने नींद की दवा का अतिरिक्त खुराक ली थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मोनिका सीसीटीएनएस में अपना काम बेहतर तरीके से करती थी। इसकी वजह से उसे कांस्टेबल ऑफ द मंथ का पुरस्कार दो दिन पहले दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed